ईद के दिन मंदिर पर लगा दिया हरा झंडा, मामले में बवाल, पुलिस ने किया हस्तक्षेप।

बीड (महाराष्ट्र) : देशभर में साम्प्रदायिक तनाव को लेकर सतर्कता बरतना जरुरी है, बदमाश किस्म के लोग कई बार अपनी हरकतों से हिन्दू-मुस्लिम के बीच दंगा करवाने जैसी हरकतों को अंजाम दे देते है, ऐसे में सजगता काफी जरुरी है। ऐसे ही महाराष्ट्र के बीड जिले में सोमवार को ईद के दिन हैरान कर देने वाली घटना घटी है। यहां एक गांव में मंदिर पर हरा लगा दिया गया, जिसके कारण क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दो अलग-अलग समुदायों के स्थानीय निवासियों से बात की। इसके बाद गांव में स्थिति नियंत्रण में आई।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने मंगलवार बीड जिले के गांव में हुई घटना के बारे में पूरी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि रविवार गुड़ी पड़वा के अवसर पर बीड के पचेगांव में उत्सव का आयोजन किया गया था। यहां कानिफनाथ मंदिर से वार्षिक शोभा यात्रा भी निकाली गई थी। इसके बाद सोमवार को ईद के मौके पर कुछ लोगों ने मंदिर पर भगवा झंडे के साथ हरा झंडा भी लगा दिया गया, ज्सिके बाद क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

कोई केस नहीं दर्ज किया गया :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

मंदिर पर हरा झंडा लगाए जाने के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने गांव के दो अलग-अलग समुदायों के सदस्यों से बात की और मंदिर से दोनों झंडों को हटा दिया गया। पुलिस ने बताया है कि इस घटना को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इससे पहले भी महाराष्ट्र में पश्चिमी मुंबई के मलाड में भी गुड़ी पड़वा के मौके पर दो समुदायों के समूहों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस के मुताबिक, मलाड (पश्चिम) के कुरार के पठानवाड़ी क्षेत्र में रविवार शाम को गुड़ी पड़वा के मौके पर यात्रा निकल रही थी। तभी ऑटोरिक्शा में सवार दो लोग एक मस्जिद के पास से भगवा झंडा लेकर जा रहे थे। कुछ लोगों ने गलतफहमी के कारण दोनों की जमकर पिटाई कर दी थी, जिसके बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।