बढ़ती आर्थिक तंगी से परेशान होने के कारण गृह क्लेश में उलझे युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पूरे परिवार के साथ किया भयानक काण्ड।

जयपुर (राजस्थान) : राजस्थान के जयपुर से एक हैरान और परेशान करने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर गुस्से में अपनी विधवा बुआ और पत्नी की हथौड़े से मारकर हत्या कर डाली है, हद तो तब हो गई जब उसने अपने छोटे बेटे के सिर पर भी हथौड़ा मारकर उसे भयानक रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी मौत के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

पति ने गुस्से में ली जान :

यह मामला जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र का है। यहां के निवासी पकंज कुमावत काफी दिनों से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। लगातार बढ़ती आर्थिक तंगी से परेशान रहते थे, वहीँ घरेलू खर्च और अन्य बातों को लेकर बीते दिन सोमवार की शाम उनकी पत्नी सुनीता से किसी बात को लेकर बहस हो गई, इसके बाद गुस्साए मनोज ने न आव देखा न ताव पास में पड़े हथौड़े से सुनीता पर हमला खौफनाक हमला कर दिया। वहीं, बीच बचाव करने दौड़ी विधवा बुआ मधु कुमावत को भी मनोज ने नहीं छोड़ा उन पर हथौड़े से वार कर उनकी जान ले ली। इसके बाद भी मनोज का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो अपने छोटे बेटे यांश कुमावत पर भी मनोज ने हमला बोल दिया। हालांकि किसी तरह बच्चे ने घटनास्थल से भागकर अपनी जान बचाई, बच्चा घायल अवस्था में है।

खुद की ले ली जान :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

इसके बाद मनोज कुमावत ने परेशानी और गुस्से में अपना पूरा परिवार खो दिया जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली। पूरे परिवार की एक साथ मौत की खबर सुन क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने घटना की खबर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस घटना के पीछे गृह कलेश वजह बताई जा रही है। मनोज की पिछले 5-6 दिनों से उसकी पत्नी से लड़ाई हो रही थी। हालांकि अन्य पहेलुओं की भी जांच की जा रही है। वहीं ऐसे मामले अब सामने आ रहे है, जिनमें आर्थिक तंगी के कारण परिवार सहित आत्महत्या के मामले है। कई बार बीमारी में पूरा पैसा खर्च हो जाने के बाद परिवार सहित आत्महत्या के खौफनाक कदम से भी लोग चूक नहीं रहे है।