30 हजार से ज्यादा चूजे, अंडे और मुर्गियां को किया दफन, तीन महीने तक नहीं होगी चिकन की बिक्री।

बैकुंठपुर : शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में में बर्ड फ्लू (एवियन एंफ्लुएन्जा) संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सोमवार को रातों रात 34 हजार से अधिक 34 हजार चूजे, अंडे और मुर्गियोें को दफना दिया गया है, इकठ्ठा इस कार्य को अंजाम दिया गया है। साथ ही जिले की सीमा पर नाकेबंदी कर अगले तीन महीने तक इंफेक्टेड और सर्विलांस जोन अंडे-चिकन बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक किमी की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और 10 किमी की परिधि को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है। 

कलेक्टर चन्दन संजय त्रिपाठी ने कहा कि तीन महीने तक या आगामी आदेश तक अंडे व चिकन बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इंफेक्टेड जोन एक किलोमीटर को घोषित किया गया है। पूर्व दिशा में हेचरी से जनकपुर, पश्चिम दिशा में हेचरी से धौराटिकरा, उत्तर दिशा में हेचरी से खुटहनपारा और दक्षिण दिशा में हेचरी से एमएलए नगर तक सीमा निर्धारित है। वहीं सर्विलांस जोन हेचरी से 10 किलोमीटर है। जो इंफेक्टेड जोन की सीमा से महोरा पुल से शंकरपुर, छरछा बस्ती और बड़गांव तक प्रतिबंधित है। मंगलवार की सुबह 10:45 बजे कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बर्ड फ्लू संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए इन्फेक्टेड जोन में पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित कर दी गई है।

जहां इंफेक्टेड जोन से पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। सर्विलांस जोन में पोल्ट्री और सह उत्पाद मुर्गे, अंडे के बाजार और दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही डोर टू डोर डिलीवरी भी रोकी गई है। भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्यूरिटी एनिमल डिजीज से बर्ड फ्लू संक्रमण की रिपोर्ट आने के कुछ घंटे में हेचरी के सारे पोल्ट्री उत्पादों को नष्ट कर दिया गया है। विनिष्टकरण टीम में शामिल प्रत्येक कर्मचारियों को नियमित रूप से ओसेल्टामिविर टेबलेट वितरण किया जा रहा है। मामले की पुष्टि होने के बाद रैपिड रिस्पॉन्स टीम(आरआरटी) का गठन किया है। जो बर्ड फ्लू की स्थिति पर निगरानी रखेगी और कार्यवाही भी करेगी।

पोल्ट्री व्यावसायियों को मिलेगा मुआवजा :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

एक सवाल के जवाब में कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने बताया कि जिन निजी दुकानदारों से मुर्गी, चूजे विनष्ट किए जाएंगे, उन्हें नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा। बर्ड फ्लू के इस प्रकोप को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त और त्वरित कदम उठाए हैं, जिससे संक्रमण को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। इसको लेकर समाधान निकाला जायेगा।