सीआरपीएफ के जवान ने दहेज़ ना मिलने पर दुल्हन से कर दी मारपीट और लौटाई बारात, सामने आया चौंकाने वाला मामला।

कबीरधाम : आज जहाँ लोग लड़कियां पाने के लोग तरस रहे है और कहते है कि एक जोड़े में भी चलेगी , ऐसे में आज भी कई लोग अपने पुरुष होने के घमंड को नकार नहीं पा रहे है, और नारीशक्ति का अपमान करने से नहीं चूक रहे है। ऐसे ही कबीरधाम जिले में शादी के दिन दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे और उसके परिवार ने फेरे रुकवा दिए। इसके बाद वह बारात वापस लेकर भी चले गए। वहीँ फिर इस मामले में लड़की की रिपोर्ट पर पुलिस ने दूल्हे सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

आरोपी दूल्हे का नाम भगवान दास मानिकपुरी बताया गया है, जो कि सीआरपीएफ (CRPF) के कोबरा बटालियन का जवान है और झारखंड में पदस्थ है। इसके अलावा दूल्हे के परिवार के घुरवादास मानिकपुरी, मोनुदास मानिकपुरी समेत अन्य लोगों के खिलाफ भी BNS की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2), 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

इस मामले में मिली जानकारी अनुसार, जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम चारभांठा निवासी आरोपी दूल्हा भगवान दास मानिकपुरी के साथ लड़की की 26 नवंबर 2024 को सगाई हुई थी। इसके बाद 11 अप्रैल को विवाह की तारीख तय हुई। सगाई के बाद से भगवान दास के साथ लड़की मोबाईल से बात करती थी। इस दौरान आरोपी भगवान दास दहेज में कार समेत अन्य सामान के संबंध में बोलते रहता था। तुम्हारे घर के लोग बहुत संपन्न है। मुझे कार, एसी, सोने चांदी के जेवर आसानी से दे सकते हैं, बोलता था। लड़की ने इसे  मजाकिया तौर में बात कर रहे हैं, सोचकर टालती रहती थी, लड़की ने उसे सिरियस नहीं लिया।

वहीँ भगवान दास द्वारा दहेज में कार के लिए बार-बार बोलने की बात लड़की ने अपने परिवार वालों को बताई थी। 11 अप्रैल को जब बरात लड़की के घर पहुंची तो दूल्हे को दहेज में कार नहीं दिखी। जिस पर उसने लड़की से जानकारी ली तो पता चला कि कार के एवज में स्कूटी दी जा रही है। इस पर दूल्हा ने लड़की के साथ विवाद शुरू कर दिया और मारपीट भी की। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर लड़की ने अपने परिवार के लोगों को बताया। लड़की के परिवार के लोगों ने दूल्हा और उसके परिजन से बात की, जिस पर कार की डिमांड की गई थी। जिसके बाद विवाद बढ़ता गया और दूल्हा पक्ष ने मारपीट कर दी।

दूल्हे ने शादी नहीं करने की बात को लेकर बारात को वापस भी ले गया। फिलहाल, इस मामले में लड़की के आवेदन पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आज सोमवार तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है। यह मामला सामने आने के बाद सवाल उठता है कि जहाँ आज नारी सम्मान की बात कही जा रही है तो वहीँ क्या आज भी दहेज के लोभी है? जो ऐसा घिनौना कृत्य कर सकते है?