केन्द्रीय राजधानी दिल्ली में 15 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, बांग्लादेश के अलावा अन्य देशों के भी गिरफ्त में।

नई दिल्ली : देशभर में अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है, बेतहाशा संख्या में अवैध प्रवासी देशभर में रह रहे है, जो कि देश की संप्रभुता के लिये बड़ा खतरा बन सकते है। ऐसे ही भारत के विभिन्न राज्यों में अवैध विदेशी नागरिकों और घुसपैठियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा गया है। इसी क्रम में राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक बार फिर से 15 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये विदेशी नागरिक बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे थे। अब इन सभी विदेशी नागरिकों को वापस उनके देश भेजा जायेगा। इन सभी पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

पुलिस ने क्या बताया?

Dolly Dresses

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इस पूरे मामले के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि दिल्ली के मोहन गार्डन और उत्तम नगर क्षेत्रों में पुलिस की तरफ से चलाए गए अभियान में 15 विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। पकड़े गए विदेश नागरिकों में बांग्लादेशियों के अलावा 12 नाइजीरियाई और एक आइवरी कोस्ट का नागरिक भी शामिल है। सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

वहीँ दिल्ली के मोहन गार्डन और उत्तम नगर में अभियान के दौरान पुलिस को पता लगा कि ये विदेशी लोग बिना वैध वीजा के भारत में तय समय से ज्यादा दिनों से रह रहे थे। पुलिस ने इन सभी अवैध विदेशी नागरिकों को पकड़ कर डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। वेरिफेकशन के बाद Foreigners Regional Registration (FRRO) ने इन सभी को अपने देश भेजने का आदेश दिया है। ऐसे ही कई अन्य लोगों की जांच भी की जा रही है।

गृहमंत्री अमित शाह ने दिया था बड़ा निर्देश :

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह विभाग के मंत्री आशीष सूद, दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी। अमित शाह ने दिल्ली में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के देश में घुसने से लेकर उनके डॉक्यूमेंट बनवाने और रहने में मदद करने वाले पूरे नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। इस बैठक में निर्देश दिया गया था कि  इस मामले में पूरी सख्ती के साथ काम हो क्योंकि अवैध घुसपैठियों का मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में गृहमंत्री ने अवैध घुसपैठियों चिन्हित कर डिपोर्ट करने का भी निर्देश दिया था। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा अवैध प्रवासी दिल्ली में होने की उम्मीद है।