अगले 5 दिनों तक मौसम में होगा ये बदलाव….।

रायपुर : ग्लोबल वार्मिंग के कारण प्रकृति का संतुलन जहाँ बिगड़ है, वहां मौसम भी लगातार अस्थिर बना हुआ है। राजधानी में मंगलवार को पारा चढ़कर 41.8 डिग्री पर आ गया है, जिसके कारण गर्मी काफी बढ़ गई है। रायपुर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा है। शाम को कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई है। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य ही है। अगले 5 दिनों तक बस्तर संभाग में अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा। प्रदेश को अभी लू से राहत मिली हुई है, बीच – बीच में बदले मौसम ने तापमान को नियंत्रित किया है। रायपुर में मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रहे। वहीं घड़ी चौक व तेलीबांधा में कुछ देर के लिए तेज बारिश भी हुई।

हालांकि शहर के बाकी क्षेत्र सूखे रहे है। वहीँ पिछले 24 घंटे में जगदलपुर में 17.8 मिमी पानी गिरा। कहीं-कहीं बौछारें पड़ीं। इसके कारण प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य या इससे कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक ज्यादा है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री पर पहुंच गया है, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा है। 15 मई को रायपुर में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन ज्यादा बारिश की संभावना कम है। वहीँ हल्की बारिश हो सकती है, साथ ही अंधड़ चलने का अनुमान भी है।