महिला प्रिंसिपल के साथ बंद कमरे में थाना प्रभारी कर रहा था आपत्तिजनक काम, पति ने रंगे हाथों पकड़ा और फिर….।

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर एक महिला प्रिंसिपल के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया है। इस मामले को किसी और ने नहीं बल्कि प्रिंसिपल महिला के पति ने ही खुलासा किया है। इस मामले की सूचना पर पुलिस भी पहुंची और देर रात तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। आखिरकार पुलिस की टीम ने लाइटें बंद कर कंबल ओढ़ाकर थाना प्रभारी को बाहर निकाला और अपने साथ लेकर चली गई। महिला का पति इस घटना के सामने आने के बाद काफी आक्रोशित दिखा। वहीँ इस घटना के सामने आने के बाद महिला के पति ने काफी हंगामा भी मचाया।

पति ने रंगे हाथों पकड़ा :

दरअसल जो मामला सामने आया है उसके अनुसार अंबिकापुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के सरकारी निवास में पुलिस उपनिरीक्षक और एक कॉलेज की प्राचार्य के बीच अवैध संबंध का का खुलासा हुआ है। ऐसा आरोप महिला के पति ने लगाते हुए इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी और अम्बिकापुर के मणिपुर थाना प्रभारी 10 जून की रात को अनैतिक संबंध बना रहे थे. ये लोग तब पकड़ाए जब प्राचार्य का पति अचानक रायपुर से अम्बिकापुर में अपनी पत्नी के शासकीय निवास पर पहुंच गया था, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। वहीँ दोनों को इस हालत में देख पति के होश उड़ गए। जिसके बाद उसने घर पर बाहर से ताला लगा दिया। उन्होंने इस पूरे घटना का वीडियो खुद बनाया है। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है।

पुलिस को दी सूचना :

इस घटना की जानकारी नंदकुमार सोनी ने खुद ही गांधी नगर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद अम्बिकापुर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते अंबिकापुर के तीनों थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर बंद थाना प्रभारी और महिला प्राचार्य को दरवाजा अंदर से खोलने के लिए पुलिस कहती रही, लेकिन बाहर भीड़ और मीडिया कर्मियों के आने के कारण वे अंदर से दरवाजा नहीं खोल रहे थे। इस मामले को लेकर काफिद देर तक बवाल मचा रहा। अंततः पुलिस कर्मियों ने उस क्षेत्र की लाइट बंद करके उपनिरीक्षक को कंबल ओढ़ा कर लेकर भागे।.

पति ने दर्ज कराई शिकायत :

बहरहाल देर रात हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद महिला प्राचार्य  के पति ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत गांधी नगर थाना में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ BNS की धारा 174 के तहत अपराध दर्ज किया है। इस संबंध में महिला के पति ने बताया कि वह रायपुर रेलवे में पदस्थ हैं और लंबे समय से थाना प्रभारी के द्वारा ऐसा कृत्य किया जा रहा है। उसने कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन वर्दी का रौब दिखाकर थाना प्रभारी उसे डरता धमकता है। लेकिन आज उसने यह पूरा मामला सबके सामने ला दिया है। इस तरह इस मामले का पटाक्षेप हो गया। वहीँ पुलिस ने कार्यवाही की बात कही है।