निकाह के 50 दिन बाद सना ने पति सलमान और ससुराल वालों के साथ किया हैरानजनक कांड, मामले में हुआ ये खुलासा….।

हापुड़ (उ.प्र.) : म्हारी लड़कियां छोरों से कम हे के? इस कहावत को चरितार्थ करते हुये बेटियाँ अब किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है, वो हर क्षेत्र में लड़कों को टक्कर दे रही है, विभिन्न आपराधिक काण्ड करने में भी आजकल लड़कियों और महिलाओं के नाम लगातार सामने आ रहे है, इसमें सबसे हैरान और परेशान करने वाली बात तो ये है कि संविधान में लड़के और लड़कियों को जहाँ बराबर अधिकार देने कि बात कही जाती है, तो वहीँ कानूनी तौर पर प्राथमिक सुनवाई लड़कियों और महिलाओं के पक्ष में होती है, इसके कई दुष्परिणाम सामने आये है। वहीँ अब हापुड़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने निकाह के 50 दिन बाद ही अपने पति सलमान और ससुराल वालों के साथ गजब का खेल खेला है, जिससे परिवार सकते में है। पहले बहू ने पति सलमान और ससुराल वालों का भरोसा जीता और फिर वह उनके साथ कांड कर डाला।

दरअसल निकाह के 50 दिन बाद ही बहू अपने प्रेमी के साथ फरार हो ही गई साथ में एक बड़ा गजब काण्ड भी कर गई। फरार होने से पहले उसने अपने पति और ससुराल वालों को लस्सी पिला दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। लस्सी पीने के बाद परिवार गहरी नींद में सो गया और युवती प्रेमी संग फरार हो गई। इसके अलावा बहू ने घर में रखा सारा पैसा, कीमती सामान और सोना-चांदी भी ले गई।

सना ने कर दिया कांड :

ये सनसनीखेज मामला हापुड़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा से सामने आया है। यहां रहने वाले सलमान का निकाह 50 दिन पहले सना नामक युवती के साथ हुआ था। सलमान बढ़ई का काम करता है। 25 अप्रैल के दिन उसका निकाह लोनी की रहने वाली सना से हुआ था, निकाह के बाद सब ठीक ठाक चल रहा था, कोई दिक्कत नहीं थी वहीँ बहू के मन में कुछ और ही चल रहा था। निकाह के 50 दिन बाद सना ने फिर ऐसा धोखा दिया, जिसे जानकर पूरा परिवार हिल गया। जागने पर पता चला कि सलमान की पत्नी लापता थी और घर में रखे 44500 रुपये और लाखों के जेवर गायब थे। विवाहिता के परिजनों को भी फोन किया तो वे भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

अपने हाथों से लस्सी बनाई थी :

मामले में जानकारी सामने आई है कि सना ने रात 10 बजे अपने हाथों से लस्सी बनाई थी, बहू के हाथ की बनी लस्सी सभी ने पी भी ली। मगर इस लस्सी में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसको पीने के बाद सभी गहरी नींद में सो गए। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो देखा की सना गायब है। फिर ये भी सामने आया कि घर से सारा पैसा और जेवर भी गायब है, जिससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब इस मामले की जांच की गई तो सामने आया कि सना रात 1 बजे अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। दरअसल पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में सब रिकॉर्ड हो गया है और सना का कारनामा सामने आ गया। इस घटना के बाद परिजनों ने फौरन बहू सना और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

सभी के साथ हंसकर बात करती थी विवाहिता :

परिजनों ने बताया कि नव विवाहिता सभी से हंस बोलकर बात करती थी। शुक्रवार की रात भी विवाहिता ने सभी को बड़े ही प्यार से लस्सी पिलाई थी, उस दौरान घर में ससुर नन्ने, सास रहीसा, पति सलमान, जेठ साबिर, शाहिद, आरिफ, राशिद और उसकी पत्नी जेबा और बच्चे मौजूद थे। निकाह के बाद से उसने कभी भी किसी को नाराजगी का एहसास नहीं होने दिया। ऐसे में सभी परिवार के लोग स्तब्ध हैं।

इस पूरे मामले को लेकर हापुड़ के सी.ओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी वीडियो को भी जब्त किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में विवाहिता और उसके अज्ञात प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना की मोहल्ले में काफी चर्चा है।