कांकेर : कांकेर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। यह हादसा रात करीब 1:15 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार (CG04 PJ 7460) आतुरगांव स्थित निर्माणाधीन पुल के पास पुराने पुल की कांक्रीट दीवार से जा टकराई। यह टक्कर इतनी ज्यादा थी कि कार में जोरदार स्पार्किंग और शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे कार धू-धू कर जलने लगी। देर रात 1 बजे यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में मौके पर 4 युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई है, जबकि 2 युवक घायल है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर कार से 6 युवक मूरवैंड से कांकेर की तरफ आ रहे थे। आतुर गांव के पास पुल निर्माण के कारण सड़क डायवर्ट की गईं है, जहां तेज रफ्तार की वजह से चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और पुल की रेलिंग से गाड़ी टकरा गई। पुल से टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गई। दो घायल युवक किसी तरह कार से बाहर निकले लेकिन उनकी हालत भी बहुत अच्छी नहीं होने के कारण वे बाकी के युवकों के गाड़ी से बाहर नहीं निकाल पाए और 4 युवक कार में फंसे रह गए, जिससे उनकी खौफनाक मौत हो गई।
कांकेर पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची। कार में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कार में फंसे चार युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। घटना को लेकर पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की बात कही है।



