सब्जी में गिरी छिपकली, परिवार के 4 लोगों की बिगड़ी तबियत।

बलरामपुर : घर में खाना बनाते समय जरा सी लापरवाही बड़ी मुसीबत भी बन सकती है, घर में छिपकली, कीड़े, चूहे, काकरोच आदि घुमते रहते है, जो कभी – भी थोड़ी चूक से खाने को दूषित कर सकते है, जरा सी लापरवाही पूरे परिवार की जान को कैसे जोखिम में डाल सकती है , वो इस खबर से समझा जा सकता है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। यहां चने की सब्जी में छिपकली गिरने के बाद अनजाने में परिवार के चार सदस्यों ने खा लिया। जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार हरिगवां गांव के एक परिवार में बीती रात चने की सब्जी बनी थी, जिसमें छिपकली गिर गई थी. इस बात से अनजान परिवार के 3 बच्चों समेत 4 लोगों ने खाना खा लिया, जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी।

सभी को आनन-फानन में  सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती किया गया। वहां सभी का इलाज करवाया गया। खाना खाने के बाद रात में अचानक सभी लोगों की तबियत बिगड़ गई थी। सभी को फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखने लगा। आनन-फानन में सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उनके परिवार में बीती रात चने की सब्जी बनी थी, जिसमें छिपकली गिर गई थी। इस बात से अनजान परिवार के 3 बच्चों समेत 4 लोगों ने खाना खाया, जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी। अभी उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। हालाँकि इस घटना से पूरा परिवार डर गया था।