सक्ती : प्रति वर्ष हजारों हिन्दुओं को लोभ लालच और डर दिखाकर धर्मान्तरित करवाया जाता है, ऐसे में कई परिवारों को सामाजिक और सांप्रदायिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी घर वापसी करवाई जाती है। वहीँ इस बार फिर इस हेतु पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार को धर्म सेना जिला सक्ती की ओर से वृहद कार्यक्रम का आयोजन जोबा आश्रम में किया गया। कार्यक्रम में घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम 3100 पार्थिव शिवलिंग की विधिवत पूजा अर्चना की गई। पूजा के पश्चात प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, साध्वी प्रज्ञा भारती, ऊं महराज जोबा आश्रम, प्रांत प्रचारक विश्व हिन्दू परिषद आचार्य राकेश सहित अन्य उपस्थित अतिथियों के समक्ष 35 परिवारों का फार्म भरवाकर और उनके पैर धोकर विधिवत घर वापसी कराई गई है। प्रबल प्रताप प्रतिवर्ष हजारों लोगों कि घर वापसी करवाने का प्रयास करते है, फिर कई लोग घर वापसी नहीं करते है। ऐसे में राज्य की डेमोग्राफी में काफी असर पड़ता है।
मैं आप सभी के साथ खड़ा हूं – प्रबल प्रताप सिंह
घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्म सेना सक्ती के पदाधिकारियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे बीच से जो भी भाई या बहन भटक गये हैं और वह घर वापसी करना चाहते हैं तो आप सभी इसी प्रकार सहयोग से उन्हें पुनः घर वापसी कराएं। आप सभी जब भी इस पुनीत कार्य में मुझे याद करेंगे मैं आप सभी के साथ खड़ा मिलूंगा। इस कार्यक्रम को सभी अतिथियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा भारती, ऊं महराज जोबा आश्रम, प्रांत प्रचारक विश्व हिन्दू परिषद आचार्य राकेश, कृष्णा महराज, अंजू गबेल, राजा धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत सभापति आयुश शर्मा, दीपक गुप्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन रूपेंद्र गबेल ने किया है। वहीँ बताया गया कि ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।



