भगवान की मूर्ति के साथ की घिनौनी हरकत, पांच आरोपी गिरफ्त में, सामने आया ये मामला….।

कांकेर : हिन्दू भगवान के साथ अपमान जनक कृत्य करने वालों का विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसके बाद बड़ा बवाल मच गया। मामला है कांकेर जिले के नाथियानवागांव में स्थित राम वाटिका में कुछ युवकों ने गंदी हरकतें की थी। उसके बाद इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह पूरी घटना 9 अगस्त को हुई। सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने कांकेर थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह राम वाटिका राम गमन पथ पर स्थिति है। यहां देवी देवताओं की मूर्तियों के साथ युवकों ने आपत्तिजनक हरकतें की थी और उसका वीडियो बना लिया था, जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इस मामले में पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर आरोपियों पर एक्शन लिया और कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

हमें 9 अगस्त को शिकायत मिली। उसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हमनें टीमें बनाई। फरसगांव और कोंडागांव के लिए टीम रवाना किया गया था। कोण्डागांव एवं कांकेर पुलिस की संयुक्त टीम ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक नाबालिग बालक भी है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया है। : दिनेश सिन्हा, एडिशनल एसपी, कांकेर

वहीँ पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने नशे में इस गंदी हरकतों को अंजाम दिया था, जिसके बाद इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इन सभी पांचों युवकों की गिरफ्तारी कोंडागांव से हुई है। ये सभी नशे के आदी बताए जा रहे हैं। कांकेर पुलिस के एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने इस केस को बेहद गंभीरता से लिया है। वहीँ इस मामले में आगे की जांच चल रही है।