महासमुंद : महासमुंद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहाँ के शिक्षक ने अपनी जान दे दी है। मामले में बताया जा रहा है कि जिस समय यh घटना हुई उस समय वह अपनी पत्नी से वीडियो कॉल में बात कर रहा था, जिसके बीच दोनों के बीच विवाद होना बताया गया है। ये पूरा मामला महासमुंद के वार्ड नंबर 3 राम वाटिका का है। इस पूरे मामले में अब पुलिस जांच में जुटी है।
इस मामले में मृतक के भाई राजेश साहू ने बताया है कि 47 वर्षीय मृतक भाई दिनेश साहू पिथौरा के ग्राम छिंदौली शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में वर्ग 2 शिक्षक पद पर थे। वो अपनी पत्नी चंदेश्वरी साहू के साथ महासमुंद राम वाटिका मे 2 छोटी बच्चियों सहित रहता था। पत्नी चंदेश्वरी साहू हर्बल लाईफ कंपनी मे काम करती है। इसी वजह हर्बल लाईफ कंपनी मे मीटिंग के सिलसिले मे मुंबई गयी हुई थी।
बीती रात लगभग 2 बजे भाई दिनेश और उसकी पत्नी की वीडिओ कॉल पर बात हो रही थी। दोनों के बीच लगभग एक घंटे से लगातार बात चल रही थी। इस दौरान घर पर मौजूद दोनों बच्चियां सो रही थी। तभी रात तीन बजे वीडियो कॉल पर बात करते हुए दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद के बाद दिनेश ने पत्नी के सामने ही आत्मघाती कदम उठा लिया।
पति के उठाए गए आत्मघाती कदम के बाद पत्नी चंदेश्वरी साहू ने अपने मकान के ऊपर रह रहे किरायेदार को इसकी सूचना दी। तब किराएदार ने नीचे जाकर मंजर देखा,लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दिनेश की जान चली गई थी। इसके बाद किरायेदार ने दिनेश के परिजनों को इसकी सूचना दी। इस घटना से सभी स्तब्ध रह गये।
इस मामले में महासमुंद पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर मृतक के फोन की जांच कर रही है। जिसके बाद ही मामले से सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल मृतक के डेड बाडी का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया गया है। कभी-कभी छोटी बातों का बड़ा असर पड़ता है। शायद दिनेश और उसकी पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बड़ा हुआ कि किसी की जान चली गई। फिलहाल पुलिस मृतक के पत्नी के वापस लौटने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।



