बिजली विभाग के कर्मचारियों से झूमाझटकी और गाली-गलौज के मामले में 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।

बालोद : बिजली विभाग के कर्मचारियों से झूमाझटकी और गाली-गलौज के आरोप में अर्जुन्दा पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया है। यहाँ ग्रामीणों पर ट्रांसफार्मर के तोड़-फोड़ का भी आरोप लगा है। बताया जा रहा है, कि यहाँ काफी बवाल हुआ है। बता दें कि कांदुल, खैरबना, रौना, खपरी में शाम होते ही विधुत आपूर्ति बाधित होने की बात कहकर कांदुल और आस पास के ग्रामीण अर्जुन्दा पहुंचे, और हंगामा करने लगे। जिसके बाद बात इतनी बढ़ी कि बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से झूमाझटकी करने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क पर रात में ही चक्काजाम कर दिया था। इस मामले में अर्जुन्दा पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है। वहीँ इस कार्यवाही का ग्रामीण विरोध कर रहे है।