परेशान महिला ने महिला थाने के बाहर लगाई खुद को आग, मचा हड़कम्प।

रायपुर : राजधानी के महिला थाना के बाहर एक परेशान महिला ने खुद को आग लगा ली, जिसके बाद हड़कम्प मच गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पति से विवाद के चलते परेशान वर्षा गोस्वामी कार्यवाही नहीं होने से परेशान होकर यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार महिला काउंसलिंग के लिए थाने आई थी और अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ और केमिकल लेकर पहुंची थी। थाना परिसर में अचानक महिला ने खुद पर आग लगा ली और चीखते-चिल्लाते हुए दौड़ पड़ी। वहां मौजूद लोग तुरंत उसकी ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।

आग से झुलसी महिला को आनन-फानन में अस्पताल में दाखिल कराया गया। जानकारी के मुताबिक महिला ज्वलनशील पदार्थ लेकर थाने पहुंची थी, जिसके बाद आग लगाकर महिला थाना के भीतर घुस गई। थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर माना में धरना प्रदर्शन की ड्यूटी पर थी। इसीलिए थाना में ज्यादा स्टाफ मौजूद नहीं थे। फिलहाल महिला को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की पुष्टि पुलिस ने की है। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उसकी पहचान और आग लगाने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।