निजी पावर प्लांट में हुआ गंभीर हादसा, लिफ्ट गिरने से 4 की मौत।

सक्ती : छत्तीसगढ़ में बुधवार को बड़ा गंभीर हादसा हो गया है। सक्ती जिले में एक निजी पावर प्लांट में लिफ्ट गिर गई। इस खौफनाक हादसे में 4 की मौत हो गई। वहीं 6 घायल गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि उच्चपिंडा गांव के दभरा क्षेत्र में आरकेएम पावरजेन प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र में हादसा हुआ है। इस घटना के बाद मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि देखा जायेगा कि फैक्ट्री में सभी पर्याप्त संसाधन हैं या नहीं। इस मामले में सक्ति जिले की एसपी अंकिता शर्मा ने बताया है कि जब 10 कर्मचारी अपनी शिफ्ट खत्म करके नीचे उतर रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक गिर गई। हादसे के बाद घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान 4 की मौत हो गई। इसके साथ ही बताया कि 6 अन्य का इलाज चल रहा है।