बागपत (उ.प्र.) : I Love Muhammad को लेकर पिछले दिनों खूब बवाल और हंगामा देखने को मिला है, जो धीरे – धीरे शांत होने की तरफ है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बागपत से I Love Muhammad को लेकर फिर विवाद सामने आया है। यहां कॉलेज में I Love Muhammad को लेकर भारी विवाद हो गया है, सामने आई घटना में आरोप है कि एक छात्र की उसके साथी छात्रों ने सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि उसने I Love Muhammad बोलने से इंकार कर दिया था। इस घटना के बाद बड़ा बवाल मच गया है। ये पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने फौरन मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। ऐसे मामले आगे भी आने की उम्मीद है, कुछ लोग लगातार माहौल खराब करने में लगे हुये है।
विशाल की रिहान और उसके साथियों ने की पिटाई :
ये पूरा मामला बागपत के खेकड़ा क्षेत्र से सामने आया है। इस मामले में आरोप है कि यहां I LOVE MUHAMMAD बोलने से इंकार करते ही छात्र विशाल की रेहान और उसके साथियों ने पिटाई कर दी। उसे बेरहमी से पीटा गया। बताया जा रहा है कि ये विवाद कॉलेज के अंदर ही हुआ था और कॉलेज के अंदर ही विशाल की रेहान और उसके दोस्तों ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी, आरोप ये भी है कि रेहान और उसके दोस्तों ने विशाल से I Love Muhammad बोलने के लिए कहा था। मगर विशाल ने ये बोलने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद उसके साथी आग बबूला हो गये और उसकी पिटाई कर दी।
पीड़ित छात्र विशाल ने लगाए ये आरोप :
पीड़ित छात्र विशाल का आरोप है कि आरोपी रेहान और उसके साथी अक्सर कॉलेज में छात्रों पर मजहबी नारे बुलवाने का दबाव बनाते है। इसी को लेकर उन्होंने घटना वाले दिन I Love Muhammad बोलने को लेकर दबाव बनाया। मगर उसने ये बोलने से इंकार कर दिया। विशाल का कहना है कि इसके बाद उसके साथ उन्होंने मारपीट की। जिसके बाद पीड़ित छात्र ने खेकड़ा थाने में आरोपी और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।
पुलिस ने बताई ये बात :
इस मामले को लेकर बागपत पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। इस पोस्ट में पुलिस की तरफ से दावा किया गया है कि यहां I Love Muhammad को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ है। वहीँ इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच जारी है। केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही कुछ जा सकता है।



