गोरखपुर (उ.प्र.) : वैसे तो बहकने की उम्र किशोर उम्र के युवकों की होती है, लेकिन आधुनिक समय में बड़ी उम्र की महिलायें ज्यादा बहक रही है। ऐसे ही गोरखपुर से एक सनसनीखेज चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 बच्चों की मां अपने 16 साल के नाबालिग प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इस मामले में बताया जा रहा है कि विधवा महिला नाबालिग युवक के रिश्ते में मामी है। वहीँ इस मामले में किशोर की मां ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। बताया ये भी जा रहा है कि जब से दोनों गायब हुए हैं, तभी से दोनों का फोन नंबर भी बंद आ रहा है। यह मामला सामने आने के बाद नाबालिग की माँ काफी तनाव में आ गई है।
‘भाभी मेरे बेटे को लेकर चली गई’ :
ये हैरान कर देने वाला मामला गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला ने पुलिस में तहरीर दी है। इस मामले को देखकर पुलिस भी सन्न है, इसके साथ ही पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसके रिश्ते की भाभी उसके 16 साल के बेटे को लेकर फरार हो गई है। दोनों को फरार हुए काफी दिन हो गए हैं और दोनों का नंबर भी लगातार बंद आ रहा है। उन्हें खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन कुछ भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
सोशल मीडिया पर करते थे बात और होती थी मुलाकात :
किशोर की मां ने बताया है, रिश्ते की महिला और मेरा बेटा काफी दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर बात कर रहे थे। वो विधवा है। पीड़िता के मुताबिक, उन्हें कभी शक नहीं हुआ क्योंकि दोनों रिश्तेदारी में थे और उम्र का फासला भी काफी था।महिला का कहना है कि जब दोनों में ज्यादा बात होने लगी तो बेटे ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। जिसके बाद माँ ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
वहीँ किशोर की मां का कहना है कि इसी दौरान उन्हें पता चला कि महिला अपनी बहन के घर आती थी और मेरे बेटे को वहां मिलने के लिए बुलाती थी। इसी दौरान एक दिन मौका पाकर वह दोनों गायब हो गए। तब से दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा है और नंबर भी बंद आ रहा है। महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है और मांग की है कि पुलिस उसके बेटे को खोजकर लाये। जिसके बिना युवक की माँ रो-रोकर परेशान है।
वहीँ इस चौंकाने वाले मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। गोरखपुर एसपी सिटी अभिवन त्यागी के मुताबिक, केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है।



