वारिस की चाह में फहीद ने पत्नी का करवाया गर्भपात, ससुर और देवर के साथ अवैध संबंध बनाने का बनाया दबाव, चौंकाने वाले खुलासे

कानपुर (उ.प्र.) : उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल दहला देने वाली हैरानजनक घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला को बेटे की चाहत में दो बार अपना गर्भपात करवाना पड़ा। इतना ही नहीं महिला को उसके ससुर और देवर के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया, कि उसको लड़का हो। ऐसे में महिला को काफी मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ा है। इस मामले के मुताबिक, मेहक खान की शादी 2021 में शाह फहीद से हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों के बाद मेहक के पति और उसके परिवार ने लाखों रुपये और एक कार की मांग करना शुरू कर दिया था। वहीँ फिर जब जब उसने मना किया, तो उसे रोज पीटा जाने लगा। इस कारण उसे रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं है, महिला की हालत काफी खराब बताई जा रही है।

शादी के बाद मेहक ने एक बेटी को जन्म दिया तो उसके पति के परिवार वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया। जब वह दोबारा गर्भ से हुई, तो बच्चे का जेंडर पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड करवाया गया। जब स्कैन में पता चला कि बच्ची है तो उन्हें गर्भपात करवा दिया गया। प्रताड़ना यहाँ तक ही नहीं रुकी बल्कि मेहक ने बताया कि, उसकी सास और ननद ने उस पर बेटे के लिए अपने ससुर या देवर के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुर और देवर ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी भी की है।

महिला और उसकी बेटी को बेरहमी से पीटा :

इस घिनौने मामले को लेकर मेहक ने दावा किया है कि कुछ दिन पहले उसे और उसकी बेटी को बेरहमी से पीटा गया। साथ ही उसे घर से भी निकाल दिया गया। उसके ससुराल वालों ने उससे कहा कि जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक वह वापस ना आए। वहीँ अब पुलिस ने मेहक की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। जिसमें उसके पति, सास, ननद और देवर समेत सात लोगों के नाम शामिल हैं। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी का मामले को लेकर कहना है कि, ” पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते विवाहिता ने बेहद संगीन आरोप ससुराल पक्ष पर लगाए हैं। जिनकी गंभीरता से जांच की जा रही है।” इन आरोपों में कितनी सच्चाई है, पुलिस उसकी जांच में जुटी हुई है। वहीँ अब तक महिला के बयान के अनुसार उसे काफी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी है।