बिलासपुर : राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे है तो वहीँ घिनौने काण्ड भी कम नहीं हो रहे है, ऐसे ही नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहाँ नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला बिलासपुर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में प्रार्थी ने 6 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बहतराई का रहने वाला पंकज देवांगन मोहल्ले में आते-जाते जान पहचान बनाकर बातचीत करने लगा। उसने बातचीत करने के लिए मोबाईल भी दिया था। उसने बहला फूसलाकर प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध भी बनाया। पीड़िता ने यह जानकारी बताई।
इस मामले में प्रार्थी ने बताया कि, पंकज देवांगन 5 नवंबर की रात करीब 8 बजे घर में आकर लड़की से जबरन बातचीत करने का प्रयास करने लगा। मना करने पर अश्लील गाली गलौच करके भाग गया। जिसके बाद प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गये है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन/सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी पंकज देवांगन को रिपोर्ट के 12 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। विभिन्न धाराओं के तहत उस पर कार्यवाही की जायेगी।



