दुर्ग जीआरपी ने मुंबई से फरार हुये बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा।

रायपुर/दुर्ग : अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर सरकार की सख्ती बीते आठ माह से लगातार चल रही है, जहाँ ये अवैध प्रवासी पकड़ में आ रहे है, उनके खिलाफ लगातार कार्यवाही हो रही है। ऐसे ही मुंबई पुलिस की गोपनीय सूचना पर कार्यवाही करते हुए दुर्ग जीआरपी ने शुक्रवार को शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस के एस-1 कोच से एक बांग्लादेशी नागरिक को बिना वैध दस्तावेज के गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी की पहचान अजमीर शेख के रूप में हुई, जो मुंबई में दर्ज एक मामले का फरार आरोपी था और कोलकाता होते हुए बांग्लादेश भागने की फिराक में था। अवैध बांग्लादेशी आसानी से भारत में प्रवेश करते है, और घटनाओं को अंजाम देकर निकल जाते है।

7 नवंबर को मिली सूचना के बाद जीआरपी ने दुर्ग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर टीम तैनात कर दी। ट्रेन के पहुंचते ही एस-1 कोच में दबिश दी गई। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया, “आरोपी ने जनरल टिकट खरीदा था, लेकिन टीटी से सेटिंग कर स्लीपर कोच में चढ़ गया था। उसके पास से पासपोर्ट, वीजा या कोई वैध पहचान पत्र नहीं मिला है।” साथ ही जानकारी मिली है कि मुंबई पुलिस की टीम फ्लाईट से रायपुर पहुंच चुकी है और सड़क मार्ग से दुर्ग पहुँच कर , आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर अजमीर शेख को मुंबई ले जाया जायेगा। पुलिस को शक है कि उसका नेटवर्क भारत में सक्रिय हो सकता है, इसलिए खुफिया एजेंसियों से समन्वय कर गहन जांच शुरू की गई है। इसको लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है।