छत्तीसगढ़ का कायाकल्प कर रहे हैं विष्णु देव साय, प्रधानमंत्री ने की मुख्यमंत्री की प्रशंसा।

रायपुर : केंद्र शासन और राज्य शासन मिलकर छत्तीसगढ़ को सँवारने में लगे हुये है, जिसका मुख्य श्रेय राज्य के मुख्यमंत्री को जाता है, जिसकी जिम्मेदारी उनके कन्धों पर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, हमारे जनजातीय समाज के विष्णु देव साय राज्य का कायाकल्प कर रहे हैं। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तारीफ करते हुए कही।

गुजरात के नर्मदा में भगवान बिरसामुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि , ‘आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला हैं। इसी तरह BJP-NDA ने हमेशा आदिवासी समाज के होनहार साथियों को शीर्ष पदों पर पहुंचाने का प्रयास किया है। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, हमारे जनजातीय समाज के विष्णु देव साय राज्य का कायाकल्प कर रहे हैं।’ इस तरह उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रशंसा की है। इस समय राज्य चार इंजन की सरकार काम कर रही है।

गुजरात के आदिवासी जिलों को दी सौगात :

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के आदिवासी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए 14 आदिवासी जिलों के लिए 250 बसों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मां नर्मदा की यह पावन धरती आज एक और ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बन रही है। अभी 31 अक्टूबर को हमने यहां सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाई थी।’

उन्होंने कहा कि हमारी एकता और विविधता को सेलिब्रेट करने के लिए भारत पर्व शुरू हुआ और आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के इस भव्य आयोजन के साथ हम भारत पर्व की पूर्णता के साक्षी बन रहे हैं। मैं इस पावन अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को प्रणाम करता हूं। वहीँ आपको बता दें कि मुख्यमंत्री साय की मांगों को केंद्र सरकार पूरा सहयोग दे रही है, जिसे छत्तीसगढ़ नये आवाम गढ़ रहा है।