डोंगरगढ़ : नक्सलियों के खिलाफ हो रही कार्यवाही से नक्सली बौखला गये है, ऐसे में वो अपने ठिकाने लगातार बदल रहे है, वहीँ सामने आये मामले में जानकारी मिली है कि डोंगरगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार चल रहा है, जिसमें एक जवान घायल हुआ है। वहीँ घायल जवान का डोंगरगढ़ अस्पताल में इलाज जारी होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बोरतलाव थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए डोंगरगढ़ में राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा खैरागढ़, डोंगरगढ़ पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा के साथ राजनांदगांव आईजी अभिषेक शांडिल्य भी पहुंचे हैं।



