धमतरी : कभी – भी किसी भी विभाग के अधिकारी द्वारा कार्यवाही करने पर सबसे पहले आप उसकी पहचान पक्का करें, अन्यथा फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर आप लूट के शिकार हो सकते है, ऐसे ही लूट का एक अजब गजब मामला रुद्री थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां फर्जी एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर तीन लोग आए और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीँ मामले में पुलिस की जांच में पीड़ितों ने बताया कि तीनों लोगों ने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का कर्मचारी बताया। इसके साथ ही घर वालों को डरा धमकाकर तीनों ने घर की जांच की जांच की। मौके से मोबाईल फोन और लैपटॉप लेकर फरार हो गए।
फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर लूटा :
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक हिंदू संगठन से जुड़ा शख्स भी बताया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि पूछताछ के बाद जो भी उचित कार्यवाही जाएगी। कई बार ऐसी घटनायें सामने आती है, जिससे पीड़ित बिना अपराध भी घबरा जाता है और शिकार हो जाता है।
इस मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि 3 लोग जबरन एक घर में घुस गए हैं। तीनों लोगों ने घरवालों को बताया कि वो एसीबी के अधिकारी हैं। परिवार वालों को डराकर तीनों लोगों ने घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान फोन और लैपटॉप अपने कब्जे में लिया। घर में घुसे तीनों लोगों की सीसीटीवी फुटेज हमने देखी है। कुछ लोगों की पहचान भी कर ली गई है। हिरासत में लेकर कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। पकड़े गए लोगों के पास से मोबाईल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया है। : अभिषेक चतुर्वेदी, सीएसपी, धमतरी
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात :
रुद्री पुलिस ने बताया है कि घटना 25 नवंबर की शाम 4 बजे की है। तीन लोग अचानक से शिकायतकर्ता महावीर साहू के घर में घुस आए। तीनों लोगों ने घर में मौजूद लोगों को बताया कि वो एसीबी यानि एंटी करप्शन ब्यूरो से आए हैं। जिसके बाद घर वालों को डराकर उन तीनों ने घर की तलाशी लेनी शुरू कर दी। परिवार वालों ने बताया कि झूठी तलाशी के दौरान घर से डिजिटल डिवाइस और फोन को कब्जे में ले लिया। परिवार वालों ने जब सर्च वारंट की मांग की तो वे लोग हाई सिक्योरिटी की बात कहकर वहां निकल गए। घर में मौजूद लोगों को तीनों पर शक हुआ तो मामले की जानकारी घर के दूसरे लोगों को दी गई।
पकड़े गए लोगों में एक आरोपी का नाम रामचंद्र देवांगन है. 40 साल का रामचंद्र धमतरी जिले के ही रहने वाला है. दूसरे आरोपी का नाम नागेंद्र पटेल उम्र 36 साल है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. फरार तीसरे आरोपी की खोजबीन जारी है। : अभिषेक चतुर्वेदी, सीएसपी, धमतरी
फोन पर पैसों की मांग :
पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया है कि तीनों में से एक युवक ने उससे कॉल पर सेटलमेंट की भी बात कही है। उनकी ओर से कहा गया कि पैसा दिया तो ठीक है नहीं तो परिवार को जेल भेज दिया जायेगा। इस पूरी वारदात की शिकायत पीड़ित परिवार ने रुद्री थाने में की है। वहीँ पुलिस ने पूरी घटना को लूटपाट के इरादे से किया गया बताया है। इस लूटपाट में शामिल एक युवक हिंदू संगठन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इसके साथ राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी भी बताया जा रहा है। घटना में शामिल 2 लोगों को पकड़ लिया गया है जबकि 1 अभी भी फरार है।



