जगदलपुर : कई बार कुछ संदेहास्पद हालात में लाशें मिलती है, जो कि किसी घटना की तरह इशारा करती है, वहीँ जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाता है, ऐसे ही शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार से युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस मामले में स्थानीय लोगों ने तुरंत बोधघाट थाना पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मृतक की पहचान वृन्दावन कॉलोनी निवासी शोभा राम देहारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे।
जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद बोधघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा गया है और बताया जा रहा है कि युवक बीती रात शराब सेवन की हालत में किसी से फोन पर तेज आवाज में बात कर रहा था। वहीँ पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मामले को लेकर कोई भी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।



