जामुल गोलीकांड के मुख्य आरोपी करण साहू के घर पर चला बुलडोजर।

दुर्ग/भिलाई: राज्य में हाईप्रोफाइल अपराधियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो राज्य के लिये चिंता का विषय है, ऐसे में राज्य सरकार भी इन पर लगातार कार्यवाही करने से नहीं चूक रही है। ऐसे ही छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड की घटना के मुख्य आरोपी और शातिर बदमाश करण साव के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। उसके अवैध मकान पर बुलडोजर चलाया गया है। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने कैलाश नगर स्थित आरोपी के घर पर अतिरिक्त निर्माण और अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्यवाही के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

जामुल फायरिंग पर भिलाई नगर निगम का एक्शन :

जामुल के कैलाश नगर में 14 नवंबर की शाम 6:30 बजे विकास प्रजापति पर बाईक सवार दो शूटरों ने फायरिंग की थी। गोली विकास के दाहिने कान के पास से छूकर निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई थी, इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

वहीँ अब इस मामले में जानकारी मिली है कि भिलाई नगर निगम आयुक्त राजीव पांडेय ने बताया कि समृद्धि बाजार क्षेत्र में आरोपी द्वारा अवैध निर्माण किया गया था, जिस पर निगम ने पहले ही नोटिस जारी किया था। यह क्षेत्र प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रस्तावित निर्माण क्षेत्र में आता है। वहीँ नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर निगम ने बुलडोजर कार्यवाही की है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि क्षेत्र में जितने भी अवैध निर्माण हैं, उन सभी पर इसी तरह की कार्यवाही की जायेगी। आरोपियों को किसी भी प्रकार से बख्शा नहीं जायेगा।

इसके साथ ही आरोपी के परिजनों ने कहा कि यह कार्यवाही टारगेट कर कर किया जा रहा है बाकी सब भी अवैध है लेकिन उन पर प्रशासन कार्यवाही क्यों नहीं कर रहा है? ऐसे में उन्हें यह समझना आवश्यक है सरकार नियमानुसार कार्यवाही करती है, जबकि आरोपी पर तुरंत ही कार्यवाही की जाती है। अपराधियों के हौंसले बुलंद होते है, जिसके कारण उन पर कार्यवाही होना अति आवश्यक है।