अंतर्राष्ट्रीय : थाईलैंड-कंबोडिया में भयानक युद्ध शुरू हो गया है, दोनों देशों ने एक दूसरे पर गोलाबारी शुरू कर दी है। दावा किया जा रहा है कि थाईलैंड की सेना कंबोडिया के पहले शहर पर कब्जा करने वाली है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें थाईलैंड की सेना दल-बल के साथ आगे बढ़ती दिख रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि थाईलैंड-कंबोडिया युद्ध में भयानक वृद्धि हो गई है। इसके बाद थाई सेना कंबोडिया का पहला बड़ा शहर कब्जाने वाली है। दोनों पक्षों ने छोटे हथियारों से हमले किये फिर गोले और राकेट दागे।
कंबोडिया के बोएंग ट्राकून शहर पर कब्जा करने वाली है सेना :
थाईलैंड की सेना ने कंबोडिया के बड़े शहर बोएंग ट्राकून (पोइपेट दिशा) की ओर बढ़ना शुरू कर चुकी है। इस शहर में कंबोडिया की दो सैन्य चौकियां थीं, जिन दोनों को थाई बलों ने जुलाई में ही कब्जा कर लिया था। अब थाई सेना पूरे शहर पर नियंत्रण करने की अंतिम तैयारी कर रही है। यह 1962 के बाद दोनों देशों के बीच सबसे बड़ा सैन्य टकराव होगा। थाई सेना के प्रवक्ता मेजर विंथाई सुवारी ने कहा कि सोमवार को थाईलैंड ने अपने पड़ोसी कंबोडिया पर एयर स्ट्राइक की। दोनों पक्ष अपने विवादित बॉर्डर पर हुई लड़ाई के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहा है, जिसमें एक थाई सैनिक की मौत हो गई थी।
इस साल मई से अब तक दोनों पड़ोसियों के बीच बढ़ते तनाव के कारण 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। संघर्ष शुरू होने के बाद से ही दोनों देशों में आपसी व्यापार बंद है। साथ ही यात्रा करने पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।



