भारत देश की सरहदें किन देशों के साथ मिलती है और कौन से देश के साथ है सबसे लंबा बॉर्डर?

नई दिल्ली : भौगोलिक दृष्टि से भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, प्राकृतिक तौर पर भारत को दुनियांभर से ज्यादा उपहार प्राप्त है, यह पृथ्वी के घूर्णन के मध्य क्षेत्र में है, जिससे यहाँ सभी चीजें संतुलित है। वहीँ भारत की कुल जमीनी सीमा 15,106.7 किलोमीटर लंबी है, जबकि मुख्य भूमि और द्वीपों को मिलाकर तट रेखा 7,516.6 किलोमीटर तक फैली हुई है। भारत कुल 7 देशों के साथ अपनी जमीनी सीमायें साझा करता है। भारत की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय जमीनी सीमा बांग्लादेश के साथ है। यह सीमा पश्चिम बंगाल के अलावा उत्तर-पूर्वी राज्यों- असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम को छूती है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान के साथ लंबी सीमा गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरती है। यहां जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) एक महत्वपूर्ण सैन्य क्षेत्र है। इस तरह भारत की भौगोलिक दशा बनी हुई है।

उत्तर और उत्तर-पूर्व में चीन के साथ भारत की सीमा को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) कहा जाता है। यह लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से जुड़ती है। वहीँ भारत नेपाल के साथ “खुला बॉर्डर” साझा करता है, जिससे दोनों देशों के नागरिकों की आवाजाही आसान रहती है, यहाँ कोई पासपोर्ट नहीं लगता। यह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम से गुजरती है। शांतिपूर्ण संबंधों वाला यह बॉर्डर सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश को कवर करता है। पूर्व में भारत म्यांमार के साथ भी सीमा साझा करता है, जो अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम के पहाड़ी क्षेत्रों से होकर निकलती है। उत्तर-पश्चिम में भारत की सबसे छोटी जमीनी सीमा अफगानिस्तान (वाखान कॉरिडोर) के साथ है।

भारत की थल सीमा (भूमि सीमा रेखा) लगभग 15,106.8 किलोमीटर लंबी है और इसकी समुद्री तटीय रेखा 7,516.5 किलोमीटर है। भारत अपनी सीमायें 7 देशों के साथ साझा करता है :

  1. बांग्लादेश: सबसे लंबी सीमा (4,096.7 किमी)।
  2. चीन: ‘मैकमोहन रेखा’ (3,488 किमी)।
  3. पाकिस्तान: ‘रेडक्लिफ रेखा’ (3,323 किमी)।
  4. नेपाल: खुली सीमा (1,751 किमी)।
  5. म्यांमार: (1,643 किमी)।
  6. भूटान: (699 किमी)।
  7. अफगानिस्तान: सबसे छोटी सीमा (106 किमी, लद्दाख के POK हिस्से में)। 

मुख्य समुद्री पड़ोसी: श्रीलंका (पाक जलडमरूमध्य द्वारा अलग) और मालदीव है।