रायपुर : विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत के निजी फार्म में हाउस में लड़के-लड़कियों की पार्टी चल रही थी। इस दौरान शराब की भी व्यवस्था थी। यहाँ नशा चढ़ने के बाद लोगों ने बदमाशी शुरू कर दी। इसके साथ ही शोर मचाना भी शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वहां काफी हंगामा मच गया। इसके साथ ही जेडी फार्म हाउस के संचालक अमन दुलानी (29), निवासी डॉल्फिन प्लाज़ा, दलदल सिवनी, मोवा के खिलाफ भी विधानसभा थाना क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। मामले में पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति और नियंत्रण के इस तरह की गतिविधियां कानूनन गलत हैं और आगे भी ऐसी पार्टियों पर सख्त कदम उठाये जायेंगे।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में एक फार्म हाउस में रात 3 बजे तक युवक-युवतियां बर्थडे पार्टी के नाम पर हुड़दंग कर रहे थे। इसकी शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा और मौके से 22 युवक-युवतियों को पकड़ा गया। पार्टी बंद कराई गई। फार्म हाउस में बिना अनुमति शराब भी परोसी जा रही थी। पुलिस ने संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस क्षेत्र में कई फार्म हाउस हैं, जहां संगठित रूप से जुआ, शराब पार्टी का आयोजन किया जाता है। पुलिस इससे पहले गवली के फार्म हाउस में भी छापा मार चुकी है, जहां मनजीत सिंह जुआ चलवाता था। यहाँ कई कबाड़ी भी किराये की जमीन पर धंधा कर रहे हैं।
वहीँ इस मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। दरअसल, यह फार्म हाउस पिरदा गांव में है। इस मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को यहां 15 लड़के और सात लड़कियां मिली हैं। सभी फॉर्म हाउस में पार्टी कर रहे थे। इस दौरान टेबल पर महंगी शराब की कई बोतलें रखी हुई थीं। सभी जमकर शराब पी रहे थे। नशे में शोर-शराबा भी कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया है।
गिरफ्तार युवक-युवतियों के नाम :
- देवेंद्र साहू (27), निवासी टेकारी, थाना विधानसभा, जिला रायपुर।
- गौरव जोशी (28), निवासी करबला पारा, चौबे कॉलोनी, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर।
- वैभव पाठक (20), निवासी चंगोराभाठा, गणपति विहार कॉलोनी, थाना डीडी नगर, जिला रायपुर।
- मनीष वर्मा (26), निवासी कुंदरा पारा, मांढर, थाना विधानसभा, जिला रायपुर।
- निखिल वर्मा (21), निवासी कुंदरा पारा, मांढर, थाना विधानसभा, जिला रायपुर।
- जय प्रकाश महेश्वरी (19), निवासी भुरकोनी, थाना विधानसभा, जिला रायपुर।
- दीपक धीवर (28), निवासी छपोरा, थाना विधानसभा, जिला रायपुर।
- विकास दास मानिकपुरी (28), निवासी कुंद्रापारा, सुखवारी बाजार, थाना गुढियारी, जिला रायपुर।
- ऋतिक मिश्रा (25), निवासी जीवन विहार, तेलीबांधा, थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर।
- रूपेंद्र सिंह ठाकुर (27), निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, सादना भवन के पास, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर।
- तनजीत प्रीत सिंह (22), निवासी महावीर नगर, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, जिला रायपुर।
- आलोक धर दीवान (25), निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर।
- शिवम आर्या (28), निवासी जीवन विहार कॉलोनी, तेलीबांधा, थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर।
- हरिओम दुबे (26), निवासी जीवन विहार कॉलोनी, तेलीबांधा, थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर।
- देवांश ठाकुर (23), निवासी सुंदर नगर, थाना डीडी नगर, जिला रायपुर।
- 7 महिलायें।
इसके साथ ही पुलिस ने फार्म हाउस संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य सभी लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान तेज आवाज में गाने बज रहे थे। साथ ही युवक-युवती वहां मिलकर हल्ला कर रहे थे। इसी वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। शिकायत के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के साथ विधानसभा थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची थी। रायपुर पुलिस ने फॉर्म हाउस के संचालक अमन दुलानी समेत अन्य लड़कों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। लड़कियों को भी हिरासत में लिया गया था। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी। उसके बाद आगे की कार्यवाही भी करेगी।
जुये और शराबखोरी के बन रहे अड्डा, राजधानी के आसपास फॉर्म हाउसों में बेख़ौफ़ चल रहे प्रतिबंधित काम :
शहर के आउटर में कई फार्म हाउस हैं, जिन्हें किराये पर जुआ, शराब और कबाड़ का धंधा करने वाले चला रहे हैं। क्षेत्र में कई फार्म हाउस हैं। पिरदा में महादेव सट्टा ऐप का पैनल बांटने वाले कबाड़ी का फार्म हाउस, जुआ चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर का भी फार्म हाउस है। यहां जुआ और शराब पार्टी, हुक्का पार्टी का आयोजन होता है। रिंग रोड-3 के किनारे यार्ड और जमीन किराये पर लेकर कई बड़े कबाड़ी और पेट्रोल-डीजल माफिया सक्रिय हैं। ऐसे ही राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में फॉर्म हाउसों में कई अवैध गतिविधियाँ चल रही है, जिन पर कार्यवाही की जरूरत है।



