जयपुर (राजस्थान) : कई बार दंगों में देखने में सामने आया है कि अधिकतर मामले मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों में होते है, जहाँ जांच करने पर कई बार घातक सामग्रियां मिली है। ऐसे में जांच के दौरान राजधानी जयपुर के पास चौमूं कस्बे में बीती रात बस स्टैंड स्थित एक मस्जिद के बाहर से पत्थर हटाने के दौरान विवाद हो गया। मामले में देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए है। मौके पर पुलिसकर्मी हड़बड़ा गये।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से मस्जिद के बाहर पड़े पत्थर रखे हुए थे, जिन्हें आपसी सहमति से हटाने का काम शुरू हुआ था। मामले में पहले पहले तो सब ठीक रहा, लेकिन अचानक कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद रात करीब 2 बजे उपद्रवियों ने पुलिस को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
इस घटना को लेकर डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि रात करीब दो बजे पुलिस पर किए गए हमले में कुछ जवान घायल हुए हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त बल बुलाकर हालात को जल्द काबू में किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की फोर्स, दंगा नियंत्रण वाहन और भारी पुलिस बल क्षेत्र में तैनात किया गया है।
जिसके बाद स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन चौमूं कस्बे में मोबाईल इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है। संभागीय आयुक्त पूनम द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी इंटरनेट आधारित सेवाएं 26 दिसंबर सुबह 7 बजे से 27 दिसंबर सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगी। केवल वॉयस कॉल और ब्रॉडबैंड सेवायें चालू रहेंगी। इस घटना को लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है।



