अररिया (बिहार) : पड़ोसी देशों में भारत और नेपाल के सम्बन्ध कुछ खास है, वहीँ इनके बीच विवादों को हमेशा समझदारी से हल किया जाता है, वहीँ सामने आये मामले के अनुसार नेपाल में पुलिस ने बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति को गोली मार दी है। जिससे उसकी मौत हो गई और उसकी मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के बाद नेपाल में जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। मृतक युवक बिहारी मूल का था जो कि भारत नेपाल सीमा से सटे सुनसरी जिले के लौकही गांव का निवासी था, जिसके बाद क्षेत्र में बवाल खड़ा हो गया है।
विजय साह नेपाल में ई रिक्शा चलाता था :
इस घटना में मिली मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल पुलिस ने कथित तौर पर तस्कर बताकर बिहारी मूल के युवक को गोली मार दी। इसके बाद उग्र हुए लोगों ने जमकर प्रदर्शन और पथराव किया। फिलहाल मृतक के शव का घर पर परिजन इंतजार कर रहे है और अंतिम यात्रा की तैयारी चल रही है। परिजनों ने बताया है कि मृतक युवक विजय साह नेपाल में ई रिक्शा चलाता था। इसी क्रम में वो चीनी का बोरा लेकर नेपाल गया हुआ था। जहां नेपाल पुलिस के द्वारा उससे रुपए की मांग की गई। युवक ने रुपया देने में असमर्थता जताई। फिर इस मामले में आरोप है कि इसके बाद नेपाल पुलिस के एक जवान ने उसे गोली मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार करने की मांग :
इस मामले में परिजनों का कहना है कि ऑटो पर चीनी की बोरी ला रहा था। पैसे के लेन देन को लेकर हाथापाई हुई फिर नेपाली पुलिस ने गोली चला दी। इसमें उसकी मौत हो गयी, वहीँ दूसरी तरफ नेपाली पुलिस कथित तौर पर उसे तस्कर बता रही है। इस मामले में प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी पुलिस जवान की गिरफ्तारी कर उसके ऊपर सख्त कार्यवाही होनी चाहिये। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा भी मिलना चाहिए। फिलहाल इस मामले पर भारत सरकार का कोई पक्ष अभी तक सामने नहीं आया है। वहीँ मृतक के घर पर मातम पसरा हुआ है और भारत सरकार से न्याय की मांग की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



