रायपुर : मौसम में ठंडक बढ़ रही है, जहाँ छत्तीसगढ़ में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीँ आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों के दौरान दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, तो वहीँ वहीं पेंड्रा रोड में सबसे कम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकोर्ड किया गया है। इसके अलावा कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।इसके साथ ही राजधानी रायपुर में सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
प्रमुख शहरों का तापमान :
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| रायपुर (शहर) | 27.2 | 16.3 |
| रायपुर एयरपोर्ट | 26.0 | 15.0 |
| बिलासपुर | 26.0 | 14.4 |
| पेंड्रा रोड | 20.4 | 7.6 |
| अंबिकापुर | 21.9 | 9.9 |
| जगदलपुर | 28.2 | 12.5 |
| दुर्ग | 30.9 | 14.0 |
| राजनांदगांव | 29.0 | — |



