रायपुर : ठण्ड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, वापस लौटी शुष्क हवा ने चौबीस घंटे ने प्रदेश में ठंड का असर तेज कर दिया है। सबसे ज्यादा मध्य क्षेत्र में असर देखने को मिल रहा है। रायपुर में दो तो माना के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई है। वहीँ कड़कड़ाती ठंड से सभी ठिठुर रहे है, वहीँ अगले दो दिन ठंड का प्रभाव अधिक रहने के बाद सप्ताहभर इसके प्रभाव में कमी आने की संभावना जताई गई है।
ठंड के तेवर सप्ताहभर रहेगा कमजोर :
पिछले चौबीस घंटे में राज्य के कई हिस्सों में ठंड ने अपना जोरदार असर दिखाया है। उत्तरी क्षेत्रों में पारा एक से चार डिग्री होने की वजह से वहां रात में शीतलहर चलने और सुबह धुंध का प्रभाव रहा। यहाँ कई जगह ओस के ओले जमने लगे, रात में कड़ाके की ठंड की वजह दिन की धूप भी कोई खास असर नहीं दिखा पा रही है। इसी तरह पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद लौटी ठंडी हवा की ज्यादा असर मध्य क्षेत्र में हुआ है। रायपुर, दुर्ग जिलों में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। यहाँ पारा 12 डिग्री tak गिर गया है, जबकि एसी की 18 डिग्री में आदमी ठिठुरने लगता है।
2 दिन तक उत्तर और मध्य के क्षेत्रों में शीतलहर :
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को उत्तरी इलाकों के एक-दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है, तो वहीं अगले 2 दिनों तक मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने के आसार हैं। इससे ठिठुरन और बढ़ेगी। वहीँ मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया है कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में 15 जनवरी तक वृद्धि दर्ज हो सकती है। मकर संक्रांति के बाद ही थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है।



