मौत की अफवाहों के बीच अब नेतन्याहू की सामने आई नई फोटो, सामने आई ये जानकारी….।

येरुशलम (इजराइल) : अमेरिका ईरान युद्ध के बीच इजराइल का भी अहम रोल है, ऐसे में जहाँ बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की खबर सामने आई है, उसको लेकर अलग – अलग दावे सामने आ रहे है। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को बेंजामिन नेतन्याहू की एक नई तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर पर नेतन्याहू फोन पर बात करते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ कई लोग बैठे हुये हैं। तीन लोग उनके साथ फ्रेम में दिख रहे हैं। अन्य दो के हाथ तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर कहा गया है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ईरान के नेतृत्व को निशाना बनाकर हमले करने का आदेश दे रहे हैं, जिसके बाद यह तस्वीर दुनियांभर में वायरल हो गई है। 

सोशल मीडिया पर उठ रहीं मौत की अफवाहें :

यह तस्वीर ऐसे समय में सामने आई है जब नेतन्याहू की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर उठ रही है। इन अफवाहों का खंडन करने के उद्देश्य से इजरायल की ओर से ये फोटो शेयर की गई है। इजरायली प्रधानमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर पोस्ट की गई इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया, ‘प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरानी शासन के सीनियर अधिकारियों को खत्म करने का आदेश देते हुए।’ इस तस्वीर में नेतन्याहू को फोन पर आदेश देते हुए दिखाया गया है, अब इस तस्वीर पर लोगों की तरह – तरह प्रतिक्रिया सामने आ रही है। 

इजरायल ने बार-बार किया खारिज :

ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच नेतन्याहू के मारे जाने की खबरों को इजरायल ने बार-बार खारिज किया है। इजरायल ने यह दोहराते हुए कि प्रधानमंत्री जीवित हैं और राज्य के कामकाज का संचालन जारी रखे हुए हैं। इजरायली सरकार ने इस तस्वीर को इस बात के सबूत के तौर पर पेश किया है कि नेतन्याहू ईरान के नेतृत्व के खिलाफ टारगेट हमलों पर फैसलों की सीधे तौर पर निगरानी कर रहे हैं। 

इसके पहले सामने आए दो वीडियो :

आज जारी हुई तस्वीर के पहले नेतन्याहू के दो वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में नेतन्याहू को कॉफी पीते हुए दिखाया गया है। दूसरे वीडियो में नेतन्याहू खुले में लोगों से मिल रहे हैं और उनका हालचाल ले रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग इस वीडियो को भी AI से बना हुआ बता रहे हैं। वहीँ सोमवार को बेंजामिन के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को लेकर प्रयोगकर्ताओं का दावा हैं कि जब वह अपना हाथ हिलाते हैं तो उनकी उंगली पर मौजूद अंगूठी कुछ समय के लिए गायब हो जाती है। सोशल मीडिया पर बेंजामिन के दूसरे वीडियो को भी AI जनरेटेड दावा किया जा रहा है। हालांकि, अभी इस मामले की पुष्टि नहीं की जा सकती।

यरुशलम का है ये वीडियो :

सोमवार को जारी हुए इस वीडियो में नेतन्याहू को यरुशलम में बाहर घूमते और आम नागरिकों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान उनकी मौत की लगातार फैल रही अफवाहों के बीच जारी किया गया है। इसके साथ ही इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी की गई तस्वीर पर लोगों की प्रतिक्रियायें जारी है।