शौचालय के पास बनाया जा रहा था खाने-पीने का सामान, अब्दुल हक और मोहम्मद कमरुद्दीन गिरफ्त में।

हैदराबाद (तेलंगाना) :  वैसे तो बाहर का खानपान बिलकुल भी नहीं करना चाहिये, वहीँ आज के दौर में युवा समेत सभी उम्र वर्ग के लोग बाहर का खाना खाने का शौक रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो खाना आप बाहर से लेकर खा रहे हैं, वह कितनी शुद्धता के साथ बना है? अगर आपको पता लगे कि शौचालय के पास ही बिना किसी साफ-सफाई की व्यवस्था के खाना तैयार हुआ है तो क्या आप उसे खाएंगे?  निश्चित तौर पर कोई भी व्यक्ति ऐसा खाना नहीं खाएगा, जो गंदगी में बना हो और उसमें मिलावट हो। ताजा मामला हैदराबाद से सामने आया है, जहां मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाहर खाने – पीने की चीजों में कभी सफाई नहीं रहती, यह जगजाहिर है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आये मामले के अनुसार हैदराबाद में पुलिस ने सुभान कॉलोनी और लक्ष्मीगुडा में नियमों का उल्लंघन करते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने के आरोप में लकी फूड्स कंपनी के मालिक अब्दुल हक और ज़ी फूड्स के मालिक मोहम्मद कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1,10,000 रुपये की संपत्ति भी जब्त की है। ये जानकारी हैदराबाद शहर के पुलिस उपायुक्त, राजेंद्रनगर जोन ने दी है।

गौरतलब है कि देश में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जहां खाने-पीने के आइटम्स जिस माहौल में बनाए जा रहे थे, वह बहुत गंदगी से भरा हुआ था। कई जगहों पर तो लोग खाने-पीने के सामान में भी गंदगी मिलाते हुए पाए जा चुके हैं। खाने-पीने के सामान में थूकना, अपने शरीर की गंदगी लगाना और इसी तरह की और चीजें अपराध की श्रेणी में आता है, फिर भी इस तरह के मामले रुक नहीं रहे हैं। ये मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है।

हालात ये हैं कि इस तरह मिलावट का सामान बेचने वालों को कानून का भी कोई खौफ नहीं रह गया है। पुलिस और प्रशासन को ऐसे मामलों से सख्ती से निपटना चाहिए और गंदगी के साथ-साथ मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चहिए। इस तरह के खाद्य पदार्थ वाकई सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। आम आदमी को बाहर खाने से परहेज करना ही बेहतर है।