राजधानी में 9 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी सज्जाद का टूटेगा अवैध मकान, निगम ने चिपकाया नोटिस, सामने आई ये जानकारी….।

 रायपुर : राजधानी में 9 साल की हिन्दू बच्ची के साथ 5 दिन तक घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी सज्जाद की गिरफ्तारी के बाद से ही उसके मकान पर बुलडोजर कार्यवाही की मांग की जा रही थी, वहीँ अब इस मामले में रायपुर नगर निगम ने संज्ञान ले लिया है, जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के जघन्य मामले के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया है।

अब जांच में सामने आया है कि आरोपी का मकान नगर निगम के नियमों के विपरीत अवैध रूप से निर्मित है। इसके बाद निगम ने नियमानुसार अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है। निगम अधिकारियों ने आरोपी के मकान पर नोटिस चस्पा कर निर्धारित समय-सीमा में जवाब और दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। यह कार्यवाही ऐसे घिनौने कृत्य करने वालों के लिए कड़ा सबक रहेगा, जिससे आगे ऐसे कृत्य ना हों।

मकान हटाने की कार्यवाही की जायेगी :

प्रशासन का कहना है कि समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में मकान हटाने की आगे की कार्यवाही की जायेगी। घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है और समाज में अपराध के खिलाफ सख्त संदेश देने की मांग तेज हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था और नगर निगम नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ऐसा नहीं है कि मुस्लिम आरोपी देखकर कार्यवाही की जा रही है, नगर निगम इसके अलावा भी अवैध निर्माण तोड़ ही रहा है, बीते दिनों कुकरीपारा सुभाष नगर में भी कुछ घरों का अवैध निर्माण तोड़ा गया है, पूरी कार्यवाही नियमानुसार ही होगी। ऐसे ही राजधानी में कई जगहों पर नियमानुसार कार्यवाही पहले भी की गई है और आगे भी की जायेगी।

अधिकारियों ने क्या कहा :

अधिकारियों के अनुसार अवैध निर्माण के मामलों में निगम पहले भी इसी तरह की प्रक्रिया अपनाता रहा है। इस प्रकरण में भी कार्यवाही को किसी विशेष घटना से जोड़कर नहीं, बल्कि नियमों के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद दस्तावेजों की जांच की जायेगी। यदि निर्माण अवैध पाया गया तो विधिसम्मत तरीके से उसे हटाया जाएगा। वहीं पुलिस और प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार की सुरक्षा और सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ा दी गई है। वहीँ अन्य अवैध निर्माणधारकों को भी नोटिस जारी किया जायेगा।