रायपुर : जनवरी का महीना आते ही मौसम में उतार चढ़ाव जरी है, एक के बाद एक आने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रात का तापमान राज्य में दस डिग्री से ऊपर हो गया है। अभी मामूली उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी मगर तापमान में अब बड़ी गिरावट होने की संभावना काफी कम है। अभी माना और दुर्ग का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। ठंड के अंतिम दौर में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने न्यूनतम तापमान में उछाल ला दी है। वहीँ 1 फरवरी से मौसम में बदलाव का अनुमान है।
पिछले चौबीस घंटे में ऐसी स्थिति बनी की राज्य का न्यूनतम तापमान 11.1 अंबिकापुर का दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था। इसी तरह माना और दुर्ग के टेंप्रेचर को छोड़ दिया जाए तो किसी अन्य स्टेशन का न्यूनतम तापमान माइनस में नहीं था। दिन में भी राज्य में 28 से 32 डिग्री सेल्सियस की गर्मी पड़ी।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले तीसरे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दो-तीन दिनों तक तापमान में बड़ी गिरावट होने की संभावना काफी कम है। हालांकि हल्की ठंड का प्रभाव आने वाले दिनों में भी रहने की संभावना है। अगले दो दिनोंं में 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरवाट हो सकती है। इसके बाद फिर तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार हैं। साथ ही मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम में किसी प्रकार की नमी नहीं आयेगी, वहीँ सुबह का तापमान कम रहेगा।



