राजधानी के पशुवध गृह में मिला गौमांस, निगम ने वसीम, सलीम सहित 8 कर्मचारियों को किया गया निलंबित, मामला पुलिस में।

भोपाल (म.प्र.) : आमतौर पर हर शहर में नगर निगम द्वारा पशु वध गृह संचालित किया जाता है, जहाँ मांस के लिये पशुओं का कत्ल किया जाता है, वहीँ अब इस मामले में राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नगर निगम के संचालित आधुनिक पशुवधगृह में गौमांस मिलने की शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में स्थित इस पशुवधगृह से जुड़े कई कर्मचारियों पर लापरवाही और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप लगे हैं। नगर निगम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पशुवध गृह में तैनात 8 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, इस मामले ने निगम कल लिये मुसीबतें खड़ी कर दी है।

निलंबित किये गये कर्मचारी है वसीम खान, सलीम खान, राजा खान, शेख यूसुफ, वाहीद खान, मोहम्मद फैयाज खान, ईसा मोहम्मद, अब्दुल रहमान। इसके अलावा, यूसुफ खान, अब्दुल हकीम और मोहम्मद रफीक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने इस मामले में नगर निगम से पशुवध गृह से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर लिए गये हैं। इनमें वर्ष 2014-15 से अब तक के सभी टेंडर, अनुमति पत्र और अन्य रिकॉर्ड शामिल हैं। हिंदूवादी संगठनों ने इसे सोची समझी साजिश बताया है, जिस पर इसे लम्बे समय से नगर निगम की नाक नीचे संचालित किये जाने का संदेह जताया है।

इस मामले में प्रभारी सहायक यंत्री सौरभ सूद सहित दो अन्य कर्मचारियों से लगातार पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां इस बात की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर इतने लंबे समय से यह अवैध गतिविधि कैसे चल रही थी। वहीँ इस मामले में पुलिस भी जांच कर रही है।