बलरामपुर : मेरठ में सौरभ राजपुर की हत्या के समय नीला ड्रम चर्चा में रहा था, तब से पत्नियों द्वारा पतियों की जान लेने के मामले लगातार सामने आ रहे है, ऐसे ही बलरामपुर जिले में सिंदूर नदी में रेत के अंदर दफन मिली लाश के मामले में बड़ी खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा हत्या के मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह हत्या के आरोपी कोई और नहीं बल्कि, मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी है। दोनों पर आरोप है कि प्रेम-प्रसंग की वजह से युवक की हत्या की गई थी। मृतक की पहचान रायगढ़ के मूल निवासी विश्वनाथ केरकेट्टा के रूप में हुई थी, जो छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में प्रधान आरक्षक (हेड कॉन्स्टेबल) था और दंतेवाड़ा में उसकी पोस्टिंग थी। वहीँ इस हत्याकांड ने क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना दिया था।
ये था मामला :
एसपी वैभव बैंकर रमनलाल ने बताया कि विश्वनाथ ने बलरामपुर में भी अपना घर बना लिया था और यहां आना-जाना करता था। 29 जनवरी 2026 को विश्वनाथ की लाश ग्राम पंचायत सतीसेमर में सिंदूर नदी के किनारे रेत में दफन पाई गई थी। पहली ही नजर में पुलिस को यह हत्या का मामला लग रहा था। पुलिस की टीम ने पहले शव की पहचान कराई, उसके बाद जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बलरामपुर मे पोस्टिंग के दौरान विश्वनाथ ने सिवनी की रहने वाली क्लाटिका केरकेट्टा से दूसरी शादी कर ली थी, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। वहीँ उसने दूसरी पत्नी को रायपुर में एक किराये के मकान पर रखा हुआ था। पति से दूर रहने के कारण महिला की दोस्ती चलगली के रहने वाले विवेक टोप्पो से हो गई थी। फेसबुक के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी और फिर दोनों में प्रेम संबंध बन गए थे।
प्रेमी से मंदिर में कर ली शादी :
फिर आरोपी महिला क्लाटिका ने अपने प्रेमी विवेक से तातापानी मंदिर में गोपनीय तरीके से शादी भी कर ली थी और उसकी के साथ रहने की ठानी, जिसको लेकर विश्वनाथ को उसके प्रेमी के बारे में पता चल गया था,. इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा था। इसी के चलते महिला ने प्रेमी विवेक के साथ मिलकर पति विश्वनाथ को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। आरोपी पत्नी ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर पति को छुट्टी लेकर गांव बुलवाया और फिर उसके प्रेमी ने सिर पर लोहे के हथियार से वारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने लाश को नदी किनारे रेत में दफन कर दिया था। मामले में पुलिस की टीम ने अब मृतक की दूसरी पत्नी क्लाटिका और उसके प्रेमी विवेक टोप्पो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



