रायपुर : पतझड़ का मौसम खत्म होने को है और मौसम में गर्माहट बढ़ने लगी है, छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज बदलने लगा है। कड़ाके की सर्दी का असर कम पड़ते ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है, जबकि शहरी क्षेत्रों में दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है, दोपहर का समय बेचैन करने लगा है, जबकि सुबह और रात नर्म है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश के आसार अभी नहीं हैं।
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक 13 फरवरी और 16 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि इनका सीधा असर छत्तीसगढ़ पर सीमित रहने की संभावना है। जबकि उसके बाद पारे में क्रमिक वृद्धि का अनुमान है। अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहने की संभावना है। प्रदेश में सर्दी का दौर ढलान पर है और आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने के संकेत हैं।



