छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज, सामने आई ये जानकारी….।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का लगातार बदल रहा है, दिन पर दिन गर्मी में वृद्धि हो रही है, इसके साथ ही अगले 24 घंटों में रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी की आशंका है। शहरी क्षेत्रों में दिन का तापमान रात से लगभग दोगुना है। दोपहर के वक्त लोगों के पसीने छूट रहे हैं। वहीँ पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई है, सबसे ज्यादा तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया है तो वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। फिलहाल दिन के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

2 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान :

वहीँ मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने मौसम की ताजा जानकारी बताई है कि एक पश्चिम में विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक प्रेरित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण पूर्व पाकिस्तान और उसके आसपास स्थित है, साथ ही यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। ऐसे में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिसके अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री के आसपास वृद्धि होने की संभावना है, उसके बाद कोई बड़े बदलाव होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर लगातार जारी रहने की संभावना है।