ब्राउन शुगर बेचने क फ़िराक में हमीद अंसारी सहित तीन युवक गिरफ्त में, बाहर से मंगवाई जाती थी नशीली खेप।

बिलासपुर : राज्य नशे की चौतरफा गिरफ्त में है, यहाँ गली – गली गांजा बिक रहा है तो वहीँ बड़ी होटलों और पबों में ड्रग्स बिक रही है, वहीँ ऑपरेशन प्रहार के तहत सकरी पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर, 25 ग्राम गांजा और दो मोबाईल फोन जब्त किये गये हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

इस मामले में सकरी टीआई विजय कुमार चौधरी ने बताया है कि, 27 फरवरी को सूचना मिली थी कि हमीद अंसारी (33) निवासी तैयबा चौक तालापारा, आसमा सिटी मेण्ड्रा रोड पर पारदर्शी जि पर पुड़िया में ब्राउन शुगर लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार किया है और तलाशी में उसके पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाईल फोन बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया है।

पूछताछ में खुलासा : प्रयागराज से आती थी खेप

मामले की पूछताछ में हमीद ने बताया है कि वह अपने साथियों अमन तिवारी (24) निवासी अभिषेक नगर मंगला और ईशांत सिंह मंडलोई (24) निवासी रामा लाइफ कॉलोनी सकरी के माध्यम से प्रयागराज से ब्राउन शुगर और गांजा मंगवाता था। उसने यह भी बताया है कि नशीली सामग्री ईशांत मंडलोई के घर में रखी जाती थी। वहीँ पुलिस ने रामा लाइफ सिटी स्थित मकान की तलाशी भी ली, जहां से 25 ग्राम गांजा, 4 नग चिलम और 2 लाईटर भी जब्त किये गये है., हालांकि तलाशी के दौरान किसी प्रकार का पिस्टल या अवैध हथियार बरामद नहीं हुआ। मौके पर अमन तिवारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है, उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

इसके साथ ही आपको एक महत्वपूर्ण जानकारी भी दे दें ईशांत सिंह मंडलोई एक दिन पहले हुए चर्चित थार कांड में भी आरोपी है। उक्त मामले में पुलिस ने तेज रफ्तार थार वाहन में चाकू लहराते घूम रहे युवकों के खिलाफ कार्यवाही की गई थी, जिसमें तीन आरोपी गिरफ्तार हुए थे, जबकि ईशांत तब से फरार था। बाद में वह आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल भेजा जा चुका है। ईशांत के परिवार की पृष्ठभूमि भी चर्चा में है, उसकी मां बीईओ (ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर) हैं और पिता सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।