NH-130 में खड़े हाइवा से टकराई ट्रक, खौफनाक टक्कर के बाद चालक की मौत।

बिलासपुर : हादसों से लोगों की जान चली जा है, कई बार ऐसे मामले सामने आते ही जहाँ दुर्घटनायें हो जाती है, खासकर ऐसी घटनायें रात के समय में होती है, ऐसे ही एनएच में ब्रेकडाउन हाइवा से तेज रफ्तार ट्रक जा टकराया। इस खौफनाक हादसे से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीँ इस मामले में पुलिस आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

मामले के अनुसार राजनांदगांव के थाना चिचोला के ग्राम रामपुर निवासी हरिशचंद्र पटेल पिता उदय राम पटेल अपने निजी ट्रक को चलाता था। 28 फरवरी को वह माल लोड करके अंबिकापुर से रायपुर के लिए निकला हुआ था, 1 मार्च की रात 1.30 बजे हरिशचंद्र रायपुर-बिलासपुर एनएच 130 के पेंड्रीडीह-रतनपुर बाइपास की ओर जा रहा था, जब ग्राम अमसेना के पास पहुंचा था। उसी समय सडक़ के बीचो-बीच हाइवा वाहन ब्रेकडाउन खड़ा था।

इसी दौरान ट्रक और हाइवा की जबरदस्त टक्कर हो गई और यह टक्कर इतना जबरदस्त थी कि ट्रक के सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया, मामले में चालक हरिशचंद्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर हिर्री पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक चालक के शव को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। घटना को लेकर परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।