प्रेमी जोड़े को घर बुलाकर संबंध बनाने घर में दिया कमरा, फिर महिला ने कर दिया चौंकाने वाला काण्ड। 

बिलासपुर : किसी भी अनुचित कृत्य को पूरा करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिये और उसका क़ानूनी पक्ष भी जान लेना चाहिये, नहीं तो ये कभी आप पर तो कभी सामने वाले पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है, जो आपको बड़ी मुसीबत में भी डाल सकता है। मामला है पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाले 33 वर्षीय ड्राईवर और उसकी गर्लफ्रेंड को एक महिला ने अपने घर पर बुलाया था। इसके बाद उसने उन दोनों मिलने के लिये बंद कमरा दे दिया। जिसके बाद कमरे में जब ड्राईवर और उसकी गर्लफ्रेंड सम्बन्ध बना रहे थे तभी महिला ने उनका आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना लिया। जिसके बाद महिला ने वह वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांग की थी। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले को लेकर पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाला 33 वर्षीय युवक जो ड्राईवर है। उस ड्राईवर ने पुलिस को बताया कि ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खूंटे से उसका परिचय है। महिला ने अपने बेटे के बर्थडे पर एक फरवरी को ड्राईवर और उसकी गर्लफ्रेंड को बुलाया था। शाम को ड्राईवर भी वहां पहुंचा था। उसकी गर्लफ्रेंड भी पहले से ही वहां पहुंच गई थी। ड्राईवर के पहुंचने से पहले ही अपने घर के सदस्यों को रोशनी खूंटे ने घर से बाहर भेज दिया था। ड्राईवर के आने पर बेटे से केक कटवाने के बाद महिला ने अपने घर में ड्राईवर और उसकी गर्लफ्रेंड को कमरा देकर संबंध बना लो कहा, जिसके बाद दोनों उस महिला के मन में चल रहे षड्यंत्र को पहचान नहीं पाये।

जब ड्राईवर रूम पर गया तो महिला ने बेड पर धुला हुआ बेडशीट डाल दिया। साथ ही खिड़की में परदे भी लगा दिये थे। इसके बाद ड्राईवर ने कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड से संबंध बनाया। इसके कुछ देर बाद ड्राईवर और उसकी गर्लफ्रेंड अपने-अपने घर चले गए। इसके बाद में महिला ने ड्राईवर के मोबाइल पर उसकी गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में स्क्रीनशाट भेजकर बताया कि उसने वीडियो बना लिया गया है। उसने वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर ड्राईवर से एक लाख रुपये की मांग की, जिससे ड्राईवर घबरा गया।

बदनाम करने की दे रही थी धमकी :

अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के बाद ड्राईवर जैसे ही अपने घर पहुंचा उसके मोबाईल पर स्क्रीनशॉट आ गया। इसे देख ड्राईवर सदमे में आ गया, वह काफी घबरा गया। इसके बाद उसने महिला से बात करने की कोशिश की। उस रात महिला ने कॉल नहीं उठाया। दूसरे दिन फिर डर के मारे ड्राईवर उस महिला के घर पर गया। तब महिला ने एक लाख रुपये नहीं देने पर ड्राईवर और उसकी गर्लफ्रेंड को बदनाम करने की धमकी दी। उसकी धमकियों से ड्राईवर और उसकी गर्लफ्रेंड परेशान हो गये। आखिरकार युवक ने पूरे मामले की शिकायत पचपेड़ी थाने में की। शिकायत पर पुलिस ने अवैध उगाही का मामला दर्ज किया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया है कि आरोपी महिला रोशनी खूंटे (28) पति करन खूंटे निवासी हेड्सपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर–चांपा वर्तमान में निवासी ग्राम धुर्वाकारी के खिलाफ भयादोहन की धारा बीएनएस 308(2) का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी अलग से की गई है। इस तरह आरोपी महिला को जेल जाना पड़ा और प्रेमी जोड़े को मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ा।