LPG सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त, 22 साल तक का गैस भण्डारण है भारत के पास।

बस्तर : ताजा खबरों के अनुसार, भारत के पास लगभग 595.4 बिलियन क्यूबिक मीटर से लेकर 1,138.6 बिलियन क्यूबिक मीटर तक के सिद्ध और फिर से प्राप्त करने योग्य प्राकृतिक गैस भंडार हैं, जो भारत की आबादी द्वारा खपत किये जाने के आधार पर 22 साल तक चल सकता है। फिर भी बिचौलिये वर्तमान स्थितियों में अफवाहें फैलाकर मुनाफाखोरी में लगे हुये है। 

ईरान में चल रहे तनाव के बीच देश में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर आम लोगों में चिंता बढ़ गई है। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग लगातार एलपीजी की कालाबाजारी करने में जुटे हुये हैं, और लोगों द्वारा जबरन भंडारण के कारण इनके काम मुनाफा और खपत बढ़ गई है, आम लोगों को धैर्य रखना चाहिये। इसी बीच बस्तर जिला प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त किये हैं।

वहीँ आपको बता दें कि खाद्य विभाग की टीम ने शहर के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में यह कार्यवाही की है। विभाग को राउतपारा स्थित बालाजी केयर हॉस्पिटल के पास अवैध रूप से गैस सिलेंडर भंडारण की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने प्रशांत महाजन नामक व्यक्ति के घर पर अचानक दबिश दी।

निरीक्षण के दौरान घर के भीतर गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला, जिसका कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। वहीँ अधिकारियों ने मौके से 24 घरेलू गैस सिलेंडर और 10 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किये है। इसके साथ ही सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस निकालने और रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले 3 रिफिलिंग पाइप भी जब्त किये गये, इनके खिलाफ आवश्यक सामग्री का अवैध भंडारण और रासुका का केस भी लगाया जा सकता है।

वहीँ प्रशासन का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव के कारण घरेलू गैस की सीमित आपूर्ति का लाभ उठाकर कुछ लोग ऊंचे दामों पर गैस बेचने की फिराक में हैं। इसी कालाबाजारी को रोकने और आम जनता को सुचारू रूप से गैस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन अब कड़ा रुख अख्तियार कर रहा है। आम लोगों को धैर्य रखने की जरूरत है, गैस की आपूर्ति कम नहीं होगी।