पेट्रोल डालकर मनरेगा और आवास योजना के रिकार्ड में लगाई आग, सर्वेश साहू गिरफ्तार, सामने आई ये….।

सूरजपुर : जिले से एक सनसनीखेज हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक व्यक्ति ने मनरेगा और आवास योजना के रिकार्ड को आग के हवाले कर दिया है, जिससे विभाग में हड़कम्प मच गया है। आरोपी की यह कृत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र द्वारा रखे गए दस्तावेजों के सामने हुई। यह घटना बसदेई चौकी क्षेत्र के बांसापारा की है।

इस घटना में मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सर्वेश साहु ने मनरेगा में हाजरी भरने को लेकर धमकी दी और मारपीट व गाली-गलौज की है। इसके बाद उसने सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र द्वारा रखे गए झोले को छीनकर उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसके बाद आग लगने से योजनाओं के रिकार्ड जल गये।

इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि घटना के समय सरकारी कर्मचारी रिकार्ड की देखरेख कर रहे थे, तभी आरोपी ने इस कृत्य को अंजाम दिया। वहीं इस घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी के इस कृत्य से विभागीय अधिकारियों में हड़कम्प मच गया है।