जांजगीर : त्वरित गुस्सा क्यूँ आता है और उसके क्या नुकसान है? वो इस खबर से समझा जा सकता, जब किसी व्यक्ति की मानसिक सहनशक्ति की सीमा पार हो जाती है तो वह अपना आपा खो देता है, और उसका अंजाम कितना भयानक हो सकता है, ये लोग समझ नहीं पाते। सामने आई घटना के अनुसार जांजगीर जिले से हैवान पिता की करतूत सामने आई है। यहाँ एक निर्दयी पिता ने अपने पांच वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डूबोकर मार डाला। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में थाना पामगढ़ द्वारा कार्यवाही की गई है।
मामले में सामने आई जानकारी के मुताबिक, भैसों गांव में रहने वाले रेशम लाल यादव (27) की शादी वर्ष 2018 में ग्राम भिलौनी निवासी महिला से हुई थी। उन दोनों के तीन बच्चे हैं, पारिवारिक विवाद और मारपीट के चलते पत्नी अपने दो बेटियों को लेकर अपने मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी, जबकि बेटा आयुष अपने पिता रेशम यादव के पास ही रह रहा था। वहीँ घरेलू कलह से परेशान आरोपी अक्सर अपनी पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मारेगा और फिर खुद भी जान दे देगा। जिसका अंदाजा पत्नी को नहीं था।
वहीँ आरोपी 13 मार्च की शाम को अपने बेटे आयुष को लेकर घर से निकला और 14 मार्च की रात लगभग एक बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में बेटे की नहर में डुबोकर हत्या कर दी और फिर इसके बाद रात 2 बजे आरोपी पत्नी के घर पहुंचा और खुद ही बेटे की हत्या करने की बात बताई, जिससे महिला शोकग्रस्त हो गई। जिसके बाद महिला ने बेटे की हत्या की सूचना पामगढ़ थाने में दी। इस मामले में पामगढ़ थाना प्रभारी सावन सारथी ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और फिर आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



