बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बेहद चिंताजनक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, यहाँ 300 रुपए की चोरी के आरोप में युवक को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है, जहाँ ग्रामीणों की भीड़ ने युवक के साथ बेरहमी पिटाई करते हुए बाल मुंडाये और कपड़े भी फाड़े। इतना ही नहीं जब युवक के माता-पिता उसे लेने पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनकी साथ भी मारपीट की गई, जिसके बाद तीनों घायल हो गए। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेते हुए युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के डूमरपानी गांव का है। यहां एक युवक पर सरसों और करीब 300 रुपये नगद चोरी करने का आरोप लगाया गया था। इसी शक के आधार पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उसके सिर के कुछ हिस्से के बाल भी जबरन छील दिये गये और कपड़े तक फाड़ दिये गये, उसके साथ बड़ी बेरहमी की गई।
बेटे को बचाने गए माता-पिता की भी ग्रामीणों ने करदी पिटाई :
पहले युवक के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिये गये। प्लास्टिक के पाइप से उसके पैरों के तलवों पर लगातार वार किये और उसे अर्धनग्न कर बाल काट दिये। इसी दौरान युवक की माता-पिता उसे लेने के लिए मौके पर पहुंचीं, उन्होंने अपने बेटे को माफ करने और पिटाई करने की गुहार लगाई, लेकिन क्रूर भीड़ ने किसी को नहीं बक्शा, और तीनों को जमकर मारा। इस पूरे घटनाक्रम में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही जा रही है।



