मुंबई (महाराष्ट्र) : मुम्बई के मलाड पूर्व स्थित कुरार विलेज क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां ऑटो रिक्शा में बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना को लेकर संजय निरुपम ने दावा किया है कि चार लड़कियों के साथ ऑटो रिक्शा में घुसकर कथित रूप से बदसलूकी की गई और 15- 20 लड़कों ने मिलकर मारपीट कर दी, जिससे जिससे लड़कियां चीखने चिल्लाने लगी, इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। इस मामले में कुरार पुलिस ने अब तक 2 महिला और 1 पुरुष आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद शिवसेना नेता संजय निरुपम के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिलकर वारदात स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
ऑटो में बैठने को लेकर हुआ विवाद :
घटना में पीड़ित लड़कियों ने बताया है कि वे मलाड स्टेशन के पास ऑटो लेने के लिए खड़ी हुई थीं। इसी दौरान एक बुर्के वाली महिला के साथ कहासुनी हो गई, जिसके बाद बुर्के वाली महिला ने कुरार विलेज के रमेश होटल के पास इस्लामपुरा से कुछ मुस्लिम गुंडों को बुलाया था। फिर मुस्लिम लड़के रमेश होटल के पास मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले में लड़कियों का आरोप है कि उन्हें ऑटो से उतारकर 20 लड़कों ने मिलकर मारा है। इस घटना का कुछ हिस्सा CCTV में भी कैद होना बताया जा रहा है।
हनुमान चालीसा पढ़कर जताया विरोध :
इस मामले की शुरुआत में पुलिस की कार्यवाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई है। हालांकि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने अब तक 2 महिलाओं और 1 पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले को लेकर जांच जारी है। इस घटना के बाद कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने विरोध जताते हुए दोपहर के समय क्षेत्र में शिवसेना शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम और मिथुन सिंह के मार्गदर्शन में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा गया। घटना को लेकर उनका कहना है कि यह आयोजन शांति और न्याय की मांग को लेकर किया जा रहा है। वहीं पुलिस और प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति बनाये रखने, अफवाहों से दूर रहने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। वहीँ पीड़ित लड़कियां ने पुलिस की कार्यवाही को संतुष्टिजनक बताया है।



