रायपुर : रायपुर नगर निगम की सत्ता में तीन बार लगातार जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस पार्टी को उखाड़ने के लिये भाजपा की तरफ से कई प्रलोभन दिये गये थे, चार इंजन की सरकार में तेजी से विकास कार्य होंगे जबकि हर गली , हर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढ़े भरे हुये है, मच्छरों की अति है, सफाई व्यवस्था बदहाल है, वहीँ शहर की जनता से वादा किया गया था, एजाज़ ढेबर द्वारा लगाये गये बेतहाशा यूजर चार्ज को कम किया जायेगा, जबकि इसके विपरीत निगम अब कर बढ़ाने के मूड में है, अब चूँकि सम्पत्ति कर चुकाने का समय नजदीक आ गये है तो ऐसे में आम आदमी के जल्द ही संपत्तिकर चुकाने का दबाव बनाना शुरू हो गया है। वहीँ अब नगर निगम के सभी 10 जोन कार्यालय के राजस्व कार्यालय और सभी काउंटर 26 मार्च से 31 मार्च तक पड़ने वाली शासकीय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे। इस दौरान सम्पतिकरदाता नागरिक जोन कार्यालय जाकर अपना देय सम्पतिकर अदा कर सकते हैं। इसके साथ ही नागरिकों की सुविधा के लिए प्ले स्टोर पर नगर पालिक निगम रायपुर के मोर रायपुर एप और ऑनलाइन लिंक https://mcraipur.in/ पर भी उपलब्ध है।
बड़े बकायादारों को चेतावनी :
रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग द्वारा एक बार फिर सभी बड़े बकायादारों को अवगत करवाया गया है कि बकाया अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित बड़े बकायादारों पर कुर्की और सीलबंदी करने की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी। प्रशासनिक कार्यवाही की परेशानी से बचने के लिये सम्बंधित बड़े बकायादार नगर निगम राजस्व विभाग को तत्काल अपना सम्पूर्ण बकाया अदा कर दें।
सभी सम्पतिकरदाता नागरिक अपना देय सम्पतिकर तत्काल नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग को अदा कर दें और अंतिम नियत तिथि 31 मार्च, 2026 तक करों की अदायगी नहीं होने पर नियमानुसार 17 प्रतिशत अधिभार सहित बकाया राजस्व की वसूली की जायेगी। अपील की गई कि सभी बड़े बकायादार अपना सम्पूर्ण बकाया तत्काल अदा कर कुर्की, सीलबंदी की कड़ी कार्यवाही की परेशानी से बचें। इसके साथ ही आपको बता दें कि चुनावी वादे के बारे में जानने के लिये जब महापौर मीनल चौबे को माचिस मीडिया द्वारा फोन लगाया गया तो उनसे बात नही हो पाई। ऐसे में चुनावी वादों का क्या फायदा?



